PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

खाल‍िस्‍तानी आतंकी पर हुआ कातिलाना हमला, बरसाई गोल‍ियां,

attack-on-khalistani-terrorist-america-bullets-rained-nijjars-close-friend-saved-hairs-breadth

PTB Big न्यूज़ अमेर‍िका : कनाडा में पिछले साल खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। अब अमेरिका में हरदीप सिंह के करीबी पर हमला हुआ है। इस हमले में वो बाल-बाल बच गया है, खबरों के मुताबिक सैन फ्रांसिस्को में सिख फॉर जस्टिस के सतिंदर पाल सिंह राजू को गोलियों से निशाना बनाया गया। ये मामला 11 अगस्त का बताया जा रहा है।

.

.

सतिंदर पाल सिंह राजू एक ट्रक से इंटरस्टेट 505 की और जा रहा था, तब उस पर हमलावरों ने गोलियों की बौछार कर दी। अभी तक अमेरिकी अधिकारियों ने इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की है। सतिंदर पाल सिंह राजू को अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस का मेंबर बताया जा रहा है। SFJ को भारत सरकार ने (UAPA) के तहत प्रतिबंध किया है।

.

.

राजू को निज्जर का करीबी और खालिस्तान मूवमेंट का एक्टिव एक्टिविस्ट माना जा रहा है। राजू को कनाडा में होने वाले खालिस्तान रेफरेंडम का मास्टरमांइड माना जाता है। गुरपतवंत पन्नू के मुताबिक राजू एक घातक हमले में बच गया, पन्नू ने बताया जब राजू एक पिक-अप ट्रक से जा रहा था तब कुछ शूटरों ने ट्रक पर गोलियों की बौछार कर दी। जानकारी के मुताबिक ट्रक पर चार से पांच राउंड फायरिंग हुई है।

.

.

पन्नू ने भारत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारत सरकार दुनिया भर में चल रहे खालिस्तान रेफरेंडम को दबाने की कोशिश कर रही है। इस घटना से एक दिन पहले कनाडा के सरे में गुरु नानक सिख मंदिर के पूर्व अध्यक्ष रघबीर निज्जर को निशाना बनाया गया था। 11 अगस्त को रघबीर के घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की गई। रघबीर निज्जर सिंह का नाम भी कई खालिस्तानी गतिविधियों में आ चुका है।

.

.