.
.
.
.
.
.
.
.
.
Awareness Rally at Model Town market by Students of St Soldier Group of Institutions
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा”: प्लास्टिक कप, बोतल, लिफाफों आदि से ख़राब हो रहे पर्यावरण को देखते हुए और पर्यावरण सुरक्षा के लिए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के छात्रों द्वारा मॉडल टाउन मार्किट में “सैय नो टू प्लास्टिक” जागरूकता रैली निकाली गई /
इस अवसर पर छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा विशेष रूप से उपस्थित हुए / रैली में सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल मान नगर के छात्रों 300 के करीब भाग लिया / छात्रों ने बैंड के साथ रैली निकालते हुए अपने चेहरे पर “स्टॉप प्लास्टिक,

प्लास्टिक मुक्त समाज, प्लास्टिक इस हार्मफुल, लिखकर और हाथों में “एक बेहतर कल के लिए आज प्लास्टिक के खिलाफ लड़ाई शुरू करें, प्लास्टिक हानिकारक है, डोंट वी ड्रास्टिक सैय नो टू प्लास्टिक, प्रदूषण को रोकें” आदि के पोस्टर्स हाथों में पकड़ जागरूकता फैलाई /
इसके अतिरिक्त छात्रों द्वारा कपडे और कागज से लिफाफे तैयार कर सभी को उस प्रकार के लिफाफे इस्तेमाल करने का सन्देश दिया / चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, प्रिंसिपल श्रीमती कवलजीत कौर आहूजा ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए सभी को इस मुहीम में शामिल होकर एक बेहतर समाज बनाने को कहा / सभी छात्रों और स्टाफ मेंबर्स ने जो प्लास्टिक वस्तुओं पर्यावरण के लिए घातक हैं उनका इस्तेमाल न करने की शपथ ग्रहण की /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Awareness Rally at Model Town market by Students of St Soldier Group of Institutions




































