PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री Fauja Singh Sarari ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद उठ रहे सवालों के बाद दिया इस्तीफा, वहीं शाम 5 बजे नये चहरे को दिलाएंगे शपथ, कौन है वह नेता?

big breaking cabinet minister fauja singh sarari resigns sources Big Breking News

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां आप पार्टी के नेता व मौजूदा कैबिनेट मंत्री फोजा सिंह सरारी ने मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा दे दिया है, जिसे मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंजूर भी कर लिया है /

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे नये चहरे को बतौर मंत्री राजभवन में राज्यपाल शपथ दिलवायंगे / फ़िलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह कौन सा नेता है जो शाम पाँच बजे शपथ लेने वाला है / आपको यह भी बता दें कि कैबिनेट मंत्री सरारी के भ्रष्टाचार का मामला जग जाहिर है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह AAP पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में काफी देर तक बने रह /

आपको यह भी बता दें कि पंजाब के फूड प्रोसेसिंग एंड हॉर्टिकल्चर मंत्री फौजा सिंह सरारी का ऑडियो क्लिप वायरल मामला लगातार गरमाया हुआ था / कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने AAP द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस का 28 दिन बाद भी कोई जवाब नहीं दिया था, सूत्रों के अनुसार सरारी से जवाब नहीं मिलने पर AAP सरारी के खिलाफ कार्रवाई करने कि तैयारी में थी /

वहीं मंत्री की ठेकेदारों से `जबरन वसूली योजना’ की ऑडियो क्लिप सितंबर महीने में वायरल हुई थी / इसके बाद AAP को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था / सभी विपक्षी दलों ने भी AAP की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे / इसके बाद सरारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था /

Latest News