PTB News

Latest news
PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू जालंधर में प्लॉट से युवक की मिली ला*श, शरीर पर मिले तेजधा/र हथि/यार से वार के निशान

आखिर क्यों पत्रकारों के आगे झुके इस राज्य के मुख्यमंत्री, दोनों हाथ भी जोड़े,

bihar-patna-cm-nitish-kumar-cm-kept-distance-from-media-bihar

PTB Big न्यूज़ पटना : विधानसभा में सेक्स वाले बयान पर विवाद के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से बात नहीं कर रहे हैं। अपने कार्यक्रम में पत्रकारों की एंट्री बैन कर रखी है। इस पर मंगलवार सुबह पत्रकारों ने उनसे सवाल किया- ‘नाराज हैं क्या मुख्यमंत्री जी।’ इस पर नीतीश कमर तक झुके और दोनों हाथ जोड़कर पत्रकारों को प्रणाम करते हुए निकल गए, लेकिन कोई बात नहीं की। बेली रोड़ पर आयोजित इस कार्यक्रम में मीडिया की एंट्री बैन कर दी गई थी। पार्क के बाहर पत्रकारों को रोक दिया गया था।

.

.

इसके पहले CM नीतीश कुमार ने मीडिया से दूरी बनाने का ऐलान किया था। जेपी की जयंती पर नीतीश कुमार ने कहा था, ‘आज के बाद मीडिया से बात नहीं करूंगा।’ नीतीश देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। नेहरू पार्क में उन्होंने नेहरू की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए और श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी साथ थे।

.

.

बिहार विधानमंडल के दोनों सदनों में बीते दिनों जातीय-आर्थिक सर्वे की रिपोर्ट पर मुख्यमंत्री जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा था कि महिला शिक्षित होगी, तो प्रजनन दर कम होगी। इसी दौरान उन्होंने पति और पत्नी के संबंध और प्रजनन प्रक्रिया का भी जिक्र किया, हालांकि उन्होंने जो बोला, वह बहुत ही शर्मनाक बात है,

.

.

उन्होंने कहा था कि चर्चा के दौरान सीएम नीतीश ने कहा था कि बिहार में महिलाओं की साक्षरता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि लड़की पढ़ी लिखी रहेगी तो जनसंख्या नियंत्रित रहेगी। इसे समझाने के लिए सीएम नीतीश ने कहा था, ‘लड़की पढ़ लेगी अगर, तो जब शादी होगा। तब पुरुष रोज रात में करता है ना। उसी में और (बच्चे) पैदा हो जाता है। लड़की अगर पढ़ लेगी तो उसको….। इसी में संख्या घट रही है।’

.

Latest News