PTB News

Latest news
PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू जालंधर में प्लॉट से युवक की मिली ला*श, शरीर पर मिले तेजधा/र हथि/यार से वार के निशान

देश के सबसे बड़े उद्योगपति, डाबर ग्रुप के चेयरमैन के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जाने पूरा मामला,

business-dabur-group-chairman-mohit-burman-and-director-gaurav-burman-against-fir-ragisterd-mahadev-betting-case-big-news

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : डाबर ग्रुप के चेयरमैन मोहित बर्मन और डायरेक्टर गौरव बर्मन के खिलाफ दर्ज हुई FIR को कंपनी ने मिशिवियस एक्ट यानी शरारती कृत्य बताया है। डाबर के प्रवक्ता ने CNBC टीवी-18 से बात करते हुए कहा, ‘हमें ऐसी किसी भी FIR के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। यदि यह जानकारी वास्तव में सही है तो यह दुर्भावनापूर्ण इरादे से प्रेरित लगती है, जो बिना किसी सबूत के है।

.

.

हम इन आरोपों को खारिज करते हैं। हमें विश्वास है कि कानूनी प्रक्रिया हमारी रेपुटेशन को धूमिल करने के इस प्रयास की असली वजह को उजागर करेगी। डाबर कंपनी भले ही FIR की जानकारी होने से इनकार कर रही है, लेकिन न्यूज एजेंसी ANI ने इसकी डिटेल दी है। इसमें बताया गया कि मुंबई पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप के मामले में डाबर के डायरेक्टर गौरव बर्मन और कंपनी के चेयरमैन मोहित बर्मन समेत 32 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और जुए की अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

.

.

FIR के अनुसार, मोहित बर्मन को आरोपी के रूप में 16वें नंबर पर लिस्ट किया गया है, जबकि गौरव बर्मन 18वें नंबर पर हैं। वहीं एक्टर साहिल खान का नाम 26 नंबर पर है। साहिल खान पर महादेव ऐप से जुड़े एक और बेटिंग ऐप ‘खिलाड़ी’ को चलाने का आरोप है। सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बनकर की शिकायत पर सात नवंबर को यह FIR दर्ज की गई थी। प्रकाश का दावा है कि लोगों से 15,000 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471 और 120 (बी) के तहत मामला दर्ज किया है।

.

.

.

Latest News