PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

भाजपा की गाँव तलवन में की गई चुनावी बैठक बनी विशाल जनसभा,

BJP Party election meeting in village Talwan turned into a huge public meeting Punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के चुनाव प्रचार पूरे योवन पर है और इसी कड़ी में रैलियाँ, नुक्कड़ मीटिंग, डोर टू डोर चुनाव प्रचार जारी है। इसी कड़ी में आज गांव तलवन में एक चुनावी बैठक का आयोजन किया गया, जो देखते ही देखते एक विशाल जनसभा का रूप धारण कर गई।

इस अवसर पर भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व भाजपा उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री, मनजिंदर सिंह सिरसा, मनजीत बाली, जोगी तल्लन आदि भी उपस्थित थे। भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर भाजपा उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में जनता को वोट मांगते हुए कहा कि आप लोगों ने पिछले 20 सालों से कांग्रेस के उम्मीदवारों को विजयी बनाते रहे हैं और उन्होंने जालन्धर लोकसभा क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया।

BJP Party election meeting in village Talwan turned into a huge public meeting Punjab

अगले वर्ष 2024 में मई महीने के आसपास फिर से लोकसभा चुनाव होने हैं और तक तक करीब 11 महीने का समय आपके पास है। इसलिए भाजपा आपसे आह्वान करती है कि इन 11 महीनों के लिए आप सभी मिलकर भाजपा उम्मीदवार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को जालंधर लोकसभा के सेवा का मौका दें। हम आपसे वादा करते हैं कि इन 11 महीनों में जालंधर लोकसभा क्षेत्र की नुहार बदल दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि अब फैसला आप लोगों के हाथ में है कि आप जालंधर लोकसभा का विकास और पंजाब व अपने बच्चों का भविष्य चाहते हैं या फिर कुछ और! इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने इस अवसर पर उपस्थित जनता को भरोसा दिया कि वो जनता की सेवा में सदैव उपस्थित हैं। उन्होंने जनता से 10 मई को फूल के निशान वाला बटन दबा कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।

Latest News