PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

10वीं, 12वीं बोर्ड Exam 2024 को लेकर सामने आई बड़ी खबर, जाने क्या है ख़ास?

board-exam-2024-10th-and-12th-class-big-news

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सकेंडरी एजुकेशन सी.बी.एस.ई. 10वीं एवं 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं में सफलता के लिए जहां विद्यार्थियों ने तैयारी शुरू कर ली है वहीं कई स्कूलों में विभिन्न विषयों में कमजोर विद्यार्थियों की एकस्ट्रा क्लासेज लगाने का दोर भी जारी है। पिछले कुछ दिनों से चल रही प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी अंतिम चरण में हैं।

.

.

बोर्ड द्वारा गत दिवस जारी किए गए एडमिट कार्ड के साथ जिले में बोर्ड परीक्षाएं देने वाले परीक्षार्थियों के लिए सेंटर लिस्ट भी जारी हो चुकी है। इस श्रृंखला में लुधियाना की बात करें तो परीक्षाओं के लिए 31 स्कूलों में सी.बी.एस.सी. की ओर से परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जिनमें करीब 31 हजार विधार्थी अपीयर होंगे। जानकारी के मुताबिक इनमें 16 हजार के करीब विधार्थी 10वीं एवं 15हजार के लगभग स्टूडेंटस 12 वीं की परीक्षाएं देंगे।

.

.

सीबीएसई की ओर से पिछले वर्ष के मुकाबले कई स्कूलों के परीक्षा केंद्र बदले भी गए हैं। आपको यह भी बता दें कि इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 अप्रैल तक चलेंगी जिसके लिए बोर्ड ने जबकि 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च तक चलेंगी। इसके लिए डेटशीट पहले ही जारी कर दी है। परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक रखा गया है। परीक्षार्थियों को पेपर शुरू शुरू होने से 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।

.

.

.

.