PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के साथ लगते शहर में आवारा कुत्तों का कहर, महिला को बुरी तरह से नोचा, हुई दर्दनाक मौत,

punjab-migrant-woman-who-went-collect-fodder-kapurthala-was-attacked-15-20-stray-dogs-died-painfully

.

.

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी के गांव पसान कदीम में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई हैं, जहां पर आवारा कुत्तों का आतंक इतना बढ़ गया है कि एक प्रवासी महिला को 15-20 आवारा कुत्तों ने नोच-नोच कर मार डाला है, जबकि एक महिला सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि राम परी देवी पत्नी केवल ठाकुर निवासी पसान कदीम अपने मवेशियों के लिए हरा चारा लाने गई थी,

.

.

तभी आवारा जानवरों ने राम परी देवी पर इतना बुरा हमला कर दिया कि वह नोच कर खा गए, यहां तक की उसकी खोपड़ी दिखने लगी। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले दिनेश मुनि के पुत्र अस्सु कुमार नामक एक बच्चे को भी आवारा कुत्तों ने काट कर खा लिया था, जिसके बाद उसकी भी मौत हो गई थी, जबकि पिंकी देवी पत्नी जोगी मुनि सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन है।

.

.

ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है और कहा है कि प्रशासन को आवारा कुत्तों पर नियंत्रण लगाना चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न घटें। मौके पर पहुंचकर कबीरपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं शव को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के शवगृह में रखा गया है।

.

.

.

.