PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

वासल एजुकेशन सोसाइटी के आईवी वर्ल्ड स्कूल में ‘बाल दिवस’ का आयोजन,

ivy-world-school-organized-childrens-day-celebration

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आईवी वर्ल्ड स्कूल में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को याद करते हुए बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेहरू जी के जीवन मूल्यों और सिद्धांतों पर प्रकाश डाला गया। आइवियन्स ने यह दिन बेहद खुशी और उत्साह से मनाया।

.

.

बच्चे विभिन्न प्रकार की वेषभूषा में सजधज कर आए, उन्होंने अपने पसंदीदा व्यंजनों को अपने दोस्तों के साथ सांझा किया। स्कूल में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक खेलों जैसे – रिंग थ्रो, पिरामिड को हिट करना, धनुष और बाण के साथ अपनी किस्मत आजमाना आदि का आयोजन किया गया।छात्रों को नेहरू जी के सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी गई।

.

.

इस अवसर पर वासल एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष श्री.के.के वासल जी, चेयरमैन श्री.संजीव कुमार वासल जी, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल जी, सी.ई.ओ श्री. राघव वासल और निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल जी ने सभी बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

.

आई वी वर्ल्ड स्कूल की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती एस.चौहान जी ने छात्रों को इस अवसर पर बधाई दी तथा उन अनगिनत बच्चों के बारे में सोचने को कहा जो बेघर हैं, अपने घरों से वंचित हैं, जो शोषित हैं या युद्ध ग्रस्त क्षेत्रों में रह रहे हैं। उन्होंने छात्रों को ऐसे बच्चों के जीवन में सुधार करने के लिए प्रयास करने की प्रेरणा दी।

.

.

Latest News