PTB News

Latest news
निहंग बाणे में आए शख्स ने सुखबीर सिंह बादल पर किया जानलेवा हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह...

चंद्रयान 3 की सफल लॉन्चिंग के बाद आखिर ऐसा क्या हुआ जो झूमने लगा शेयर बाजार,

business-sensex-closing-bell-share-market-closing-today-sensex-nifty-all-time-high-news-chandrayaan-3-launching-time

PTB Business न्यूज़ दिल्ली : घरेलू शेयर बाजार शुक्रवार को फिर रिकॉर्ड लेवल पर बंद हुआ। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 502.01 (0.77%) अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 66,060.90 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी भी 150.75 (0.78%) अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 19,564.50 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।

टीसीएस के शेयरों में पांच प्रतिशत जबकि टेक महिंद्रा के शेयरों में चार प्रतिशत की वृद्धि दिखी। शुक्रवार को बंधन बैंक ने इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही के आंकड़े जारी किए जिसमें कंपनी का प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स (PAT) पिछली बार के 887 करोड़ के मुकाबले घटकर 721 करोड़ रहा। चंद्रयान 3 लॉन्चिंग की खबर शेयर बाजार को भी झुमा गया। बाजार में आईटी सेक्टर के शेयरों ने भी रॉकेट की तरह उड़ान भरी।

आईटी के अलावे मीडिया और मेटल सेक्टर के शेयरों में भी मजबूती दिखी। हालांकि फाइनेंशियल और ऑटो सेक्टर के शेयरों की चाल में कमी दिखी। इससे पहले गुरुवार को भी शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। गुरुवार को सेंसेक्स 164 अंकों की बढ़त के साथ 65,558 अंकों के लेवल पर बंद हुआ था। शुक्रवार को सेंसेक्स पहली बार 66,159.79 के स्तर (अब तक का ऑल टाइम हाई) पर पहुंचा।

Latest News