PTB News

Latest news
निहंग बाणे में आए शख्स ने सुखबीर सिंह बादल पर किया जानलेवा हमला, सुरक्षाकर्मी भी घायल पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह...

पिरामिड कॉलेज के छात्रों ने आईकेजी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी मेरिट सूची में किये शीर्ष स्थान हासिल,

pyramid-college-students-topped-the-ikg-punjab-technical-university-merit-list

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : पिरामिड कॉलेज ऑफ बिजनेस एंड टेक्नोलॉजी, फगवाड़ा के छात्रों ने हाल ही में आईकेजी पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी द्वारा जारी मेरिट सूची (पत्र नंबर-296023) में प्रथम रैंक सहित कई अन्य शीर्ष स्थान प्राप्त किये। कॉलेज के कुल 11 मेधावी छात्रों ने मेरिट सूची में 9.2 सीजीपीए से 8.45 सीजीपीए तक अंक प्राप्त किए, जो कॉलेज की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाता है।

मेरिट लिस्ट में कॉलेज की छात्रा मनदीप कौर ने बी.कॉम ऑनर्स में और दुषान्त यादव ने बीएससी मल्टीमीडिया में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह राजवीर कौर ने बीटीटीएम में, और मनदीप कौर, ने बीबीए में, तीसरा यूनिवर्सिटी रैंक प्राप्त किया। इसी प्रकार जशनदीप सिंह ने बीएससी मल्टीमीडिया में और मनिंदर कौर ने बीटीटीएम में चौथा,

किरणदीप कौर ने बीएससी मल्टीमीडिया में पांचवां, विशाल ने बीएससी मल्टीमीडिया में छठा, मोहित कपूर ने एमबीए में सातवाँ, मनवीर सिंह बीएससी मल्टीमीडिया में आठवां और नेहा ने बीएससी मल्टीमीडिया में दसवां यूनिवर्सिटी रैंक प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि बीएससी मल्टीमीडिया विभाग ने विश्वविद्यालय के टॉपर सहित शीर्ष दस में से छह स्थान हासिल किए हैं।

पीसीबीटी के अध्यक्ष प्रोफेसर जतिंदर सिंह बेदी ने छात्रों और शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और कहा कि हमारे कॉलेज के छात्र आईकेजी पीटीयू परिणामों में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पीसीबीटी की वाईस प्रेजिडेंट सुश्री सचलीन बेदी ने छात्रों की उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रों की सराहना की, और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में आधुनिक तकनीकों का उपयोग करने की संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई।

पीसीबीटी के निदेशक डाॅ. विवेक मित्तल ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों द्वारा नियमित रूप से अपडेट करने और छात्रों के साथ नई जानकारी साझा करने से ऐसा प्रदर्शन होता है।

Latest News