PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

जिला प्रशासन ने की 11 आइलेट्स सेंटरों के खिलाफ बड़ी करवाई, चिपकाये नोटिस, आखिर क्या लिख है इन नोटिसों में,

barnala-punjab-district-administration-knocks-50-islets-centers-11-centers-closed-big-breaking-news

PTB Big न्यूज़ बरनाला : आज यानि शुक्रवार को जैसे ही एडसी सुखपाल सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ 16 एकड़ में बने आइलेट्स सेंटरों पर दस्तक दी तो आइलेट्स सेंटर चलाने वाले प्रबंधकों के हाथ पांव फूल गए व ईधर-उधर एक दूसरे की तरफ देखने लगे। जिला प्रशासन का अमला ने भी वहां पर एक भी आइलेट्स सेंटर ऐसा नहीं था, जिसके कागजातों की छानबीन ना की हो, 

जिनके कागजात उनको अधूरे लगे तो उन पर नोटिस लगाकर उनको बंद करवा दिया। इस संबंध में जानकारी देते डीएसपी हैडक्वाट स्वर्ण सिंह ने बताया कि एडीसी सुखपाल सिंह के साथ उनकी तरफ से 16 एकड़ में स्थित आइलेट्स सेंटरों की चैंकिंग की गई है। जिसमें 11 आइलेट्स सेंटरों पर नोटिस लगाए गए हैं व उनको बंद किया गया है। जबकि पचास के करीब आइलेटस सेंटरों में कागजातों की चैकिंग की गई है।

बता दें कि 16 एकड़ में स्थित जिन 11 आइलेट्स सेंटरों पर जिला प्रशासन की तरफ से नोटिस चिपकाए गए हैं, जिसमें साफ-साफ लिखा है कि यह सेंटर जिला प्रशासन बरनाला के निर्देशों अनुसार सील किया गया है। संबंधित मालिक अपना लाइसेंस व जरुरी दस्तावेज 17-7-2023 को कमरा नंबर 82 दफ्तर डिप्टी कमिशनर बरनाला में चैक करवाने के बाद ही खोलेगा। इन निर्देशों की उल्लंघना करने वाले व्यक्तियों खिलाफ कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

Latest News