PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

Share Market की आज हुई शुभ शुरूआत, सेंसेक्स और निफ्टी में आया बड़ा उछाल,

business-share-market-and-stock-market-26-august-2024-today

PTB Business न्यूज़ मुंबई : जन्माष्टमी के अवसर पर शेयर बाजार में हल्की तेजी देखने को मिली है। शुरूआती कारोबार में घरेलू बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सोमवार को शेयर बाजार का इस हफ्ते का पहला दिन रहा है। प्री ओपनिंग मार्केट में बाजार के दोनों सूचकांकों में मजबूती बनी हुई है। साथ ही आपको बता दें कि आज के दिन बैंकिंग शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली है।

.

.

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 81,388.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। साथ ही एनएसई का निफ्टी भी 24,906.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। प्री ओपन मार्केट में बीएसई का सेंसेक्स 302.74 अंक या 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 81,388.95 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं आपको बता दें कि एनएसई निफ्टी 83.80 अंक या 0.34 फीसदी की

.

.

हल्की तेजी के साथ 24,906.10 कारोबार कर रहा है। आज जन्माष्टमी का अवसर होने के कारण कई लोगों में ये असमंजस है कि आज शेयर बाजार में कारोबार होने वाला है या नहीं। लेकिन आपको बता दें कि आज शेयर बाजार में किसी भी प्रकार की कोई छुट्टी नहीं है और घरेलू बाजार में आज भी सामान्य कारोबार हो रहा है।

.

.

साल 2024 में शेयर बाजार में केवल 4 दिनों की छुट्टी बाकी रह गई है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय अवकाश यानी नेशनल हॉलिडे होने के कारण शेयर बाजार बंद रह सकता है। जिसके बाद 1 नवंबर को दिपावली का पर्व होने के कारण शेयर बाजार बंद रह सकता है। वहीं 25 दिसंबर को क्रिसमस होने के कारण ग्लोबल शेयर मार्केट बंद रह सकता है।

.

.