PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

भगवंत मान से CBI करे 700 करोड़ रूपये के आबकारी घोटाले की उसी तरह से पूछताछ, जिस तरह से केजरीवाल से आज की गई : सरदार सुखबीर सिंह बादल

CBI should question Bhagwant Mann in connection with Rs 700 crore Punjab excise scam in same way in which Kejriwal is being questioned Sukhbir Singh Badal

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि सीबीआई द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान से 700 करोड़ रूपये के आबकारी घोटाले के सिलसिले में उसी तरह से पूछताछ की जानी चाहिए, जैसे कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

शिअद-बसपा जालंधर लोकसभा सीट के सांझा उम्मीदवार सुखविंदर कुमार सुक्खी के साथ पत्रकारों से बातचीत के दौरान अकाली दल अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अगर ऐसा किया गया तो भगवंत मान जल्द ही जेल की सलाखों के पीछे होंगें। उन्होंने कहा कि पंजाब की आबकारी नीति को दिल्ली की आबकारी नीति के अनुरूप बनाया गया है। पंजाब की आप पार्टी की सरकार ने शराब के कारोबार में एकाधिकार बना पूरा कारोबार कुछ ही ठेकेदारों को सौंप दिया है। इनमें से दो ठेकेदार ब्रिंडकों और अनंत वाइन्स को भी दिल्ली में शराब के कारोबार में बड़ा हिस्सा दिया गया।

सरदार बादल ने कहा कि भ्रष्टाचार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ठेकेदारों के लाभ मार्जिन को दोगुना कर दिया गया, लेकिन राज्य सरकार को समान रूप से लाभ नही हुआ। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि आप पार्टी को सैंकड़ों करोड़ रूपये हस्तांतरित किए गए। इस पैसे का इस्तेमाल पूरे देश में आप पार्टी के प्रभाव को फैलाने के लिए किया जा रहा है। उन्होने कहा कि जब दिल्ली में घोटाले का पर्दाफाश हुआ, लेकिन आप पार्टी ने पंजाब में सरकार को लूटना जारी रखा, क्योंकि उसने भ्रष्टाचार से सनी आबकारी नीति को एक और साल बढ़ा दिया था। उन्होने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री से सीबीआई द्वारा गहन पूछताछ के साथ ही इस घोटाले का पर्दाफाश हो सकता है’’।

अकाली दल अध्यक्ष ने सीबीआई द्वारा तलब किए जाने पर अपने बाॅस अरविंद केजरीवाल को बचाने के लिए मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने के तरीके पर भी सवाल उठाया। उन्होने कहा,‘‘पंजाब में आप पार्टी हर उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर रही है, जो उनके खिलाफ आवाज उठा रहा है, तथा उन्होने कलाकारों, मीडियाकर्मियों तथा बुद्धिजीवियों तक को भी नही बख्शा है। उन्होने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी उन भ्रष्टाचारियों का बचाव कर ही है,जिनमें अब अकेले इन आरोपों का सामना करने की हिम्मत नही है’’।

गृहमंत्री अमित शाह द्वारा नशीले पदार्थों के दोषी पुरूषोतम सोंधी को सम्मानित करने के तरीके बारे में पूछे जाने पर सरदार बादल ने कहा,‘‘ यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि सोंधी जिसे 22 किलोग्राम हेरोइन के साथ पकड़े जाने के बाद दोषी ठहराया गया था, ने आधिकारिक तौर पर इकबाल अटवाल के भाजपा में शामिल होने के मौके पर गृहमंत्री के साथ मंच साझा किया। उन्होने कहा कि यह उतना ही निंदनीय है तथा भाजपा नेतृत्व यह कहकर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहा है कि सोंधी का नाम उसकी सदस्यता फाॅर्म में नही है, जबकि पूरी दुनिया भाजपा द्वारा सोंधी का भगंवा पार्टी में स्वागत करते हुए देखा है।

Latest News