PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित कि... अनिल चोपड़ा — एक नाम, एक सोच और एक महान मार्गदर्शक आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने BJP में शामिल होना का किया ऐलान, 23 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने विश्व को दिए 2 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, स्था... पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਅੰਤਰ ਕਾਲਜ ਮੁਕਾਬਲੇ, ਟੈਲੇਂਟ ਕਾਰਨੀਵਲ, ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ आईवी वर्ल्ड स्कूल में विश्व पुस्तक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, प्रेसिजन एंड प्वाइज़: इनोसेंट हार्ट्स स्पोर्ट्स हब लोहारां में इंटर-स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 का ... एच.एम.वी. ने डायमंड नाइट 2026 का आयोजन पूरे उत्साह के साथ किया, पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

मेक्सिको सीमा पर जब्त की अधिकारीयों ने 50 सिख प्रवासियों की पगड़ियां, जांच जारी,

us to probe claims sikh turbans taken at border with mexico

PTB Big न्यूज़ वाशिंगटन : अमेरिकी अधिकारी मेक्सिको सीमा पर हिरासत में लिए गए शरण चाहने वाले लगभग 50 सिखों की पगड़ियां जब्त किए जाने से संबंधित मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के दावों की जांच कर रहे हैं। मीडिया में आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है। सिख धर्म की परंपरा के अनुसार पुरुषों को पगड़ी पहननी होती है और केश नहीं कटवाने होते।

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार सीमा गश्ती बलों ने लगभग 50 सिख प्रवासियों की धार्मिक पगड़ियों को जब्त कर लिया था। बुधवार को एक निजी चैनल ने सीमाशुल्क एवं सीमा सुरक्षा (सीबीपी) आयुक्त क्रिस मैग्नस के बयान के हवाले से कहा कि हम इन आरोपों को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।

मैग्नस ने कहा कि एजेंसी ने जून में ये आरोप के सामने आने के बाद तत्काल कदम उठाने शुरू कर दिए थे। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि सीबीपी कर्मचारियों का सामना जिन प्रवासियों से होता है, उनके साथ वे सम्मान के साथ पेश आते हैं। इस मामले की आंतरिक जांच का आदेश दिया गया है।

Latest News

Latest News