PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल ने की होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या, आखिर क्यों?

suicide case constable bullet fire gmch chandigarh police hotel red stone mohali punjab Big Sad News PTB News

PTB Sad न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस के कॉन्स्टेबल ने मोहाली फेस-9 के रेड स्टोन होटल में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। इसका पता लगने पर होटल स्टाफ तुरंत कॉन्स्टेबल के कमरे में पहुंचा तो उसे लहूलुहान हालत में नीचे गिरा देखा। सूत्रों के मुताबिक होटल स्टाफ द्वारा कॉन्स्टेबल को किसी नजदीकी अस्पताल ले जाने के बजाय चंडीगढ़ के सेक्टर-32 GMCH ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ की सेक्टर-26 पुलिस लाइन निवासी अश्वनी के रूप में हुई है।

उसके पिता ईश्वर भी चंडीगढ़ पुलिस में बतौर ASI हैं। वर्तमान में सेक्टर-19 पुलिस थाने में कार्यरत हैं। सूत्रों के अनुसार कॉन्स्टेबल अश्वनी ने सुसाइड से पहले एक फोन किया। उसने फोन अटेंडेंट को बताया कि वह सुसाइड करने जा रहा है। अश्वनी किसी बात को लेकर काफी परेशान था। उसने देर रात परिजनों को फोन किया हो सकता है, हालांकि मोहाली पुलिस अश्वनी के परिवार से पूछताछ करने सहित उसके फोन कॉल रिकॉर्ड से यह पता लगाने में जुटी है कि

उसने आखिरी कॉल किसे की और किस बात को लेकर परेशानी में था। पुलिस जांच में सामने आया कि अश्वनी परिवार का इकलौता बेटा था। उसने करीब 7 साल पहले शादी की थी। वह अपने पीछे मां-पिता, पत्नी और 6 वर्षीय बेटी को छोड़ गया है। पारिवारिक जानकारों से पता लगा कि अश्वनी 10 मई की सुबह सेक्टर-26 में ही मौजूद था। कुछ लोगों से उसकी मुलाकात भी हुई। इसके बाद वह ड्यूटी जाने की बात कहकर घर से चला गया, लेकिन ड्यूटी के बजाय होटल जा पहुंचा।

Latest News