PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

किसानों के बाद अब पंजाब रोडवेज कर्मचारियों भी करने जा रहे हैं चक्का जाम, कल 12 बजे बाद,

chandigarh roadways buses strike tomorrow in punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब रोडवेज, पनबस, पीआरटीसी कांट्रेक्टर वर्कर्स यूनियन ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। यूनियन ने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग ने अगर कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो 18 मई दोपहर 12 बजे के बाद से राज्य में बसें नहीं चलेंगी।

यूनियन के प्रदेश प्रधान रेशम सिंह, सचिव शमशेर सिंह ढिल्लों, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरकेश कुमार विक्की, बलजीत सिंह गिल, कैशियर बलजिंदर सिंह ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का हल निकालने के बजाय धक्केशाही करने में लगी है।

रेशम सिंह ने बताया कि 18 मई से बसें न चलाने की घोषणा इसलिए की गई है, क्योंकि कर्मचारियों को पिछले लंबे समय से वेतन नहीं मिला है। अधिकारियों की ओर से गलत फैसले लिए जा रहे हैं, जिनमें ज्यादा सवारियां होने पर बसों को न रोकना, लांग रूट पर बिना कहीं रुके चलना।

रेशम सिंह ने कहा कि इन मांगों को अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हल निकालना होगा। अगर मांगें नहीं मानी गई तो 18 मई दोपहर बाद से बसें नहीं चलेंगी। इसके अलावा कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर आगामी 28 और 29 मई को विधायकों को मांग पत्र दिए जाएंगे।

यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, सामान काम सामान वेतन लागू करवाना, वर्कशाप कर्मचारियों को रेगुलर स्टाफ की तर्ज पर सरकारी छुट्टियों को लागू करवाना, स्किल हाई स्किल पे स्केल लागू करना, एडवांस बुकरा डाटा एंट्री आपरेटर और नए बहाल किए पीआरटीसी और पनबस के कर्मचारियों 2500 प्लस 30 फीसद बढ़ोतरी लागू की जाए।