PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ISI को खुफिया जानकारियां भेजने वाले दो जासूसों को किया गिरफ्तार,

punjab amritsar crime punjab police arrested two spies who sent intelligence country isi

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को भारत की गुप्त सूचनाएं पहुंचाने के आरोप में दो जासूसों को गिरफ्तार किया है। उनके मोबाइल से भारतीय सेना की इमारतों, वाहनों तथा नक्शों आदि की फोटो मिली हैं, जो पाकिस्तान भेजी गई थीं।

इनमें जाफिर रियाज मूलरूप से कोलकाता का रहने वाला है और फिलहाल पाकिस्तान में रह रहा था, जबकि दूसरा साथी मोहम्मद शमशाद अजनाला रोड स्थित मीरांकोट चौक में रहता था। खुफिया एजेंसियों के अधिकारी उनसे पूछताछ में जुटे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, स्टेट ऑपरेशन सेल (SSOC) को गुप्त सूचना के आधार पर दोनों को बुधवार को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने दोनों के मोबाइल कब्जे में ले लिए। जांच के दौरान सामने आया कि जाफिर रियाज 2005 में पाकिस्तान गया था, जहां उसने लाहौर के मॉडल टाउन की राबिया के साथ शादी कर ली।

इस दौरान वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के एजेंट अवैश के संपर्क में आया तो जिसने उसे भारत की जानकारियां देने की बात कहते हुए बड़ी रकम का लालच दिया। इसके बाद वह कोलकाता आ गया। इस बीच उसका ससुर शेर जहांगीर अहमद उसे पाकिस्तान में आकर रहने को कहता रहा, लेकिन वह नहीं गया।

अधिकारियों को यह भी पता चला कि 2012 में जाफिर रियाज का कोलकाता में एक्सीडेंट हो गया और उसकी आर्थिक हालत खस्ता हो गई थी। ससुरालियों के आग्रह पर वह पाकिस्तान चला गया, हालांकि इलाज के लिए बार-बार अमृतसर आता-जाता रहा। इस दौरान उसने अमृतसर रेलवे स्टेशन के सामने नींबू पानी बेचने वाले बिहार के जिला मधुबन के गांव भेजा व हाल में मीरां चौक निवासी मोहम्मद शमशाद को अपने साथ मिला लिया।

यह भी पता चला कि जाफिर ने मोहम्मद शमशाद को पाकिस्तान के एजेंट अवैश से भी मिलवाया। शमशाद ने उसे बताया कि वह पिछले 20 सालों से अमृतसर में रह रहा है। अवैश ने उसे पैसे का लालच दिया तो उसने एयरफोर्स स्टेशन तथा कैंट एरिया की फोटो मोबाइल से खींचकर उसे भेज दीं।