.
.
Strong blast in Jalandhar Many people are injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जालंधर में आज उस समय सनसनी फैल गई जब टांडा रोड स्थित एक मकान में जोरदार धमाका हो गया / धमाके की आवाज आते ही इलाके में सनसनी फैल गई /
..
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टांडा रोड स्थित एक घर में सिलेंडर फटने से यह जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 8 साल की बच्ची घायल हो गई बताई जा रही है / इस धमाके में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया / बताया जा रहा है कि यह धमाका इतना जबरदस्त था कि रसोईघर की दीवार तक टूट गई / इस घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंच गई और घर में लगी आग पर काबू पाया /
..
इस दौरान जानकारी देते हुए घर के मालिक लक्की पुत्र सुभाष चंद्र ने बताया कि उनका फाइबर शीट का कारोबार है / वह आज सुबह अपने दुकान में गए हुए थे / उसी दौरान पड़ोसी का फोन आया कि आपके घर में धमाका हुआ है और वह तुरंत घर पहुंचे तो देखा कि घर में आग लगी हुई था / मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया और घायल बच्ची कोमल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Strong blast in Jalandhar Many people are injured































