PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जाको राखे साईंया मार सके ना कोय, 15 मिनट तक वॉशिंग मशीन में साबुन के पानी में तड़पता रहा डेढ़ साल का बच्चा, फिर जो कुछ हुआ?

Delhi Baby Falls In Washing Machine one and a half year old child was suffering for 15 minutes in soapy water in the washing machine

PTB Shocking न्यूज़ दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) में एक ऐसा मामला सामने आया है जो साफ इस बात को दर्शाता है कि ऊपर वाले की किसी पर कृपा हो तो उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। ये मामला डेढ़ साल के बच्चे का है। बच्चा वॉशिंग मशीन में साबुन के पानी में जा गिरा। हैरानी की बात ये है कि बच्चा करीब 15 मिनट तक साबुन के पानी में तड़पता रहा।

बच्चे की मां ने जब उसे मशीन के अंदर पाया तो उसे निकाल आनन-फानन में अस्पताल ले गई। साबुन के पानी में 15 मिनट तक रहने के चलते बच्चे की हालत बेहद खराब हो गई थी। 7 दिन तक बच्चा कोमा में रहा और इस दौरान उसे वेंटिलेटर पर रखा गया। 7 दिनों के बाद बच्चे की हालत में सुधार आया जिसके बाद उसे 12 दिन वॉर्ड में निगरानी में रखा और अब बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वसंत कुंज के फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टर्स ने बताया कि बच्चा अब पूरी तरह स्वस्थ है।

डॉक्टर्स के मुताबिक, परिजन जब बच्चे को लेकर अस्पताल में आए थे तो वो होश में नहीं था। किसी तरह का कोई रिस्पॉन्स बच्चा नहीं दे रहा था। बच्चा ठंडा पड़ा हुआ था और उसे सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। डॉक्टर्स ने बताया, बच्चा नीला पड़ चुका था. न पल्स मिल रही थी न बीपी। डॉक्टर्स ने बताया कि बच्ची की मां के मुताबिक करीब 15 मिनट तक वो वॉशिंग मशीन के अंदर था और मशीन का ढक्कन खुला हुआ था।

बच्ची की मां ने बताया, वो कमरे से बाहर गई थी। वापस लौटी तो बच्चा उसे कमरे में नहीं मिला। उनके मुताबिक, बच्चा कुर्सी पर चढ़ा और वॉशिंग मशीन में जा गिरा। डॉक्टर ने कहा, बच्चा 15 मिनट से कम समय के लिए अंदर रहा होगा नहीं तो उसकी जान नहीं बच सकती, हालांकि, डॉक्टर ने ये जरूर कहा कि बच्चे की जान बचना किसी चमत्कार से कम नहीं।

Latest News