PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कार से घसीटे जाने से मरी युवती के परिवार को की 10 लाख रुपये देने की घोषणा, बीजेपी और LG को घेरा,

Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal announced Rs 10 lakh to the Kanjhawala victim family Big News Breaking

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली में कई किलोमीटर तक कार से घसीटे जाने से मरी युवती के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की। मारी गई युवती की बीमार मां से बात करने के बाद केजरीवाल ने उनके इलाज का खर्च उठाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा, “मारी गई युवती की मां से बात की है, बेटी को न्याय दिलाएंगे। बड़ा से बड़ा वकील खड़ा करेंगे। उसकी मां की तबीयत ठीक नहीं है, उनकी बीमारी का इलाज कराएंगे।

पीड़ित परिवार को भविष्य में भी कोई जरूरत पड़ी तो हम पूरी करेंगे।” मुख्यमंत्री ने अभियोजन विभाग को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवार को दिल्ली का सबसे अच्छा वकील मुहैया कराया जाए, ताकि पुलिस की कुछ ‘कमियां’ होने पर भी उन्हें दूर किया जा सके। इस बीच, आप ने दावा किया है कि पुलिस ने प्राथमिकी को ‘कमजोर’ कर दिया है और यहां तक कि प्राथमिकी दर्ज करने में 15 घंटे और पोस्टमार्टम में 36 घंटे की देरी कर दी है।

आप नेता आतिशी ने आरोप लगाया, “दिल्ली के एलजी और दिल्ली पुलिस कंझावला कांड के अपराधियों को बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, क्योंकि वे भाजपा नेता हैं। ऐसा लगता है कि ऊपर से नीचे तक पूरा पुलिस विभाग अपराध की जघन्यता के बावजूद आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहा है।” मारी गई युवती अंजलि सिंह को रविवार को सुल्तानपुरी से बाहरी दिल्ली के कंझावला तक एक बलेनो कार से घसीटा गया, जिसमें पांच लोग सवार थे।

Latest News