PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

क्लीन चिट मिलने के बावजूद पूर्व मंत्री धर्मसोत की बढ़ाई मान सरकार ने मुश्किलें,

Despite getting a clean chit congratulations to the former minister sadhu singh Dharamsot the government faced difficulties

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के कांग्रेस सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ने वाली हैं / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंजाब की मान सरकार ने विद्यार्थियों से सबंधित पोस्ट मैट्रिक वजीफा घोटाले के मामले से संबंधित सभी दस्तावेज एक बार फिर से जाँच अधिकारीयों से मंगवा लिए हैं /

सूत्रों का कहना है कि दोबारा होने वाली इस जाँच में अगर साधु सिंह धर्मसोत दोषी पाए गए तो उन अधिकारीयों के खिलाफ भी करवाई होगी जिन्होंने साधु सिंह धर्मसोत को विद्यार्थियों से सबंधित पोस्ट मैट्रिक वजीफा घोटाले की जाँच के बाद क्लीन चिट दी थी /

आपको यह भी बता दें कि राज्य के दलित विद्यार्थियों से सबंधित पोस्ट मैट्रिक वजीफा घोटाले की जांच इससे पहले CBI की तरफ से जाँच की जानी थी, लेकिन पंजाब सरकार ने CBI को इस मामले में सीधे दख़ल करने की मंज़ूरी नहीं मिली थी /

आपको यह भी बता दें कि इससे पहले मुख्य सचिव के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टीम ने सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को क्लीन चिट दे दी थी, जिसका विरोधी पार्टियों की तरफ से लगातार विरोध किया जा रहा था। विरोधियों की तरफ से इस मामले की जांच CBI की तरफ से करवाए जाने की मांग की जा रही थी, जिसके बाद केंद्र सरकार की तरफ से इस मामले को CBI के हवाले कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने पिछले साल ही अपने दरवाज़े केंद्रीय जांच एजेंसी के लिए बंद कर दिए थे। इसके चलते CBI को अब पंजाब में किसी भी मामले की जांच के लिए राज्य सरकार की मंज़ूरी लेनी ज़रूरी हो चुकी है / इस संबंधित पंजाब सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी की जा चुकी है /