PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के ट्रैवल एजेंट Inderjit Singh Consultants की कार पर चली ताबड़तोड़ फायरिंग, क्या अवैध असले से चली फिर गोलियां? फैली सनसनी,

firing-on-the-car-jalandhar-bus-stand-delta-chamber-travel-agent-inderjit-singh-consultants-punjab

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर शहर में आये दिन गोलियां चलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में जालंधर के बस स्टैंड के पास स्थित DELTA Chamber में स्थित Inderjit Singh Consultants के मालिक Inderjit Singh जोकि Bank Colony के रहने वाले हैं की कार के ऊपर तीन अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और मोके से भागने में कामयाब हो गए।

.

.

इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और घटना स्थल पर पहुंच गई। वहीं घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक मोटरसाईकल पर सवार होकर आए अज्ञात तीन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया और भाग खड़े हुए, चश्मदीदों के मुताबिक उनको पहले लगा की शायद कोई पटाखे चला रहा है, लेकिन बाद में पता चला की करीब पांच राउंड गोलियां चली हैं।

.

firing-on-the-car-jalandhar-bus-stand-delta-chamber-travel-agent-inderjit-singh-consultants-punjab

.

जिसकी पूछती खुद जालंधर सेन्ट्रल के ACP निर्मल सिंह ने भी कर दी है। हालाँकि यह पता नहीं चल पाया है कि गोलियां किस वजह से और क्यों चलाई गई हैं। इस दौरान घटना का पता चलते ही पार्किंग स्थल पर पहुंचे कार मालिक Inderjit Singh ने मीडिया को बताया कि गोलियां चलने कि आवाज जैसे ही उनको सुनाई दी वह तुरंत कार पार्किंग में पहुंचे लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। 

.

.

उन्होंने इस दौरान यह भी बताया कि उनकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं है लेकिन फिर भी उनकी कार को अज्ञात हमलावरों ने क्यों निशाना बनाया है इसके बारे में वह कुछ नहीं कह सकते। वहीं मिली जानकारी के अनुसार कार से पुलिस को एक चिट्ठी मिली है जिस पर 5 करोड़ रूपये लिखे होने का पता चला है। हालाँकि पुलिस अधिकारीयों के मुताबिक मामला संदिग्ध लग रहा है और पैसों के लेन-देन से भी जुड़ा हो सकता है, फिलहाल पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आगे की जाँच शुरू कर दी है।

.

firing-on-the-car-jalandhar-bus-stand-delta-chamber-travel-agent-inderjit-singh-consultants-punjab

.

वहीं आपको यह भी बता दें कि दिन-दिहाड़े हुए इस तरह से अंधाधुंध फायरिंग की घटना से पुरे शहर में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने कार में किये गए फायर के 2 खोल बरामद कर लिए हैं। माना जा रहा है की यह फायरिंग अवैध असले से चली गोलियों के हो सकते हैं, क्योंकि लाइसेंसी हथियार से इस तरह से गोलियां चलने के कम ही मामले अभी तक सामने आए हैं। अब देखना यह होगा की Immigration Agent Inderjit Singh पर गोलियां किसने और क्यों चलाई? जोकि पुलिस की जाँच का विषय है।

.

अभी-अभी मिली जानकारी के अनुसार जालंधर में बस स्टैंड के बाहर डेल्टा चैम्बर की पार्किंग में जिस ट्रैवल एजेंट की गाड़ी पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां चलाई उस कार में से एक पर्ची पुलिस के हाथ लगी है, जिसमें गैंगस्टर कौशल चौधरी का नाम लिखा है। गैंगस्टर द्वारा 5 करोड़ की फिरौती मांगी जाने की बात पुलिस कर रही है। फिलहाल पुलिस इस सारे घटनाक्रम की जाँच क्राइम ऐंगल से कर रही है।