PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर के पुलिस कमिश्नर IPS स्वपन शर्मा ने ट्रैफिक पुलिस और पीसीआर को दिए सख्त सदेश कहा किसी के मुँह से ना निकले Oye,

jalandhar-police-commissioner-ips-swapan-sharma-meeting-traffic-and-pcr-news-crime-free-jalandhar-news-the-word-oye-should-not-come-out-of-the-any-policeman-mouth

.

PTB City न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर में आज यानि शुक्रवार की सुबह पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा ने पुलिस लाइन में PCR और ट्रैफिक पुलिस को मर्ज कर दिया। इस दौरान उन्होंने हरी झंडी देकर उन्हें रवाना किया गया। इस मौके पर पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा ने कहा कि ड्यूटी दौरान साफ वर्दी पहनी होनी चाहिए। अगले तीन दिन में वर्दी में कुछ बदलाव भी किए जाएंगे। इसके साथ ही जूते पॉलिश किये हुए हों।

.

पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा ने जालंधर शहर में पब्लिक डीलिंग करते वक्त पुलिस कर्मी के मुंह से ओय शब्द नहीं निकलना चाहिए। लोगों के दिलों में पुलिस के लिए अच्छी छवि बनानी है, ताकि बिना किसी डर भय के लोग पुलिस के साथ हर बात कर सकें। पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा ने कहा कि अब PCR कर्मचारी अपने हाट पॉइंट पर गाड़ियों में नहीं बैठ सकते।

.

.

jalandhar-police-commissioner-ips-swapan-sharma-meeting-traffic-and-pcr-news-crime-free-jalandhar-news-the-word-oye-should-not-come-out-of-the-any-policeman-mouth

 

.

यदि उनके चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या आती है तो तुरंत PCR कर्मचारी गाड़ी साइड पर लगाकर उस चौक में ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी की ट्रैफिक सुचारु करवाने में मदद करेगा। उन्होंने आगे यह भी कहा कि एक जोन इंचार्ज इस आदेश को जमीनी स्तर पर लागू करवाए। पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा ने आगे कहा कि 200 से अधिक पुलिस मुलाजिम जो नॉन पुलिसिंग SHO थे और ट्रैफिक में तैनात थे, उन्हें वहां से हटा कर पुलिसिंग सिस्टम में लाया गया है।

.

.

वहीं ADCP ट्रैफिक के साथ करीब 1 सप्ताह तक शहर में ट्रैफिक समस्याओं को लेकर डिटेलिंग की गई है, जिसके बाद पहले फेस में काम शुरू कर दिया गया है। कुछ सड़कों, सार्वजनिक स्थलों, जंक्शन को चुना गया है। जहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। कुछ इलाके ऐसे भी हैं जहां नो टॉलरेंस पॉइंट बनाए गए हैं। इन जगहों पर सड़कों पर पार्किंग आदि बिल्कुल होने नहीं दी जाएगी।

.

jalandhar-police-commissioner-ips-swapan-sharma-meeting-traffic-and-pcr-news-crime-free-jalandhar-news-the-word-oye-should-not-come-out-of-the-any-policeman-mouth

.

पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा ने आगे यह भी कहा कि कई ऐसी शहर के संदिग्ध पॉइंट हैं जहां क्राइम ज्यादा होता है। उन इलाकों में अतिरिक्त फोर्स लगाई जाएगी। जो लोग अतिक्रमण करते हैं उन पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा ने आगे कहा कि पहले फेस में सड़कें खाली रखना पुलिस का पहला काम है। आपको यह भी बता दें कि पुलिस कमिश्नर आईपीएस स्वप्न शर्मा ने जब से पदभार संभाला है तब से उनका सबसे ज्यादा फोकस शहर को क्राइम फ्री करने से लेकर शहर में बढ़ते ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त व नशे के खात्में के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है जोकि एक सराहनीय कदम है।

.