PTB News

Latest news
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से की भेंट... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर ने 'लाइफ ऑफ ए ड्रॉप' साइंस एक्टिविटी का आयोजन किया, एच.एम.वी. में कौशल विकास पर वर्कशाप का आयोजन, इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंटों में किया शानदार प्रदर्शन, BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री, पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता, व CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਡਾ. ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਡੀਨ ਸਪੋਰਟਸ ਵਜੋਂ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ एच.एम.वी. में नव सत्र के शुभारंभ में हवन यज्ञ का आयोजन, मुंबई में 9 साल बाद हो रहे 29 नगर निगमों पर चुनाव, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें, CM भगवंत मान श्री अकाल तख्त पर पहुंचे, 12 बजे जत्थेदार को देंगे स्पष्टीकरण, जालंधर में स्कूल बस ड्राइवर की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप,
Translate

कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं के घर पर पड़ी ED की रेड, रिकार्ड खंगाला,

ed-raids-the-houses-two-congress-leaders-nagrota-mla-raghubir-singh-bali-and-dr-rajesh-sharma-himachal-pardesh-also-raids-private-hospital-una

.

.

PTB Big न्यूज़ देहरा / ऊना : हिमाचल से एक बड़ी खबर सामने आई है। ED ने कांगड़ा और ऊना में कई जगहों पर छापेमारी की है। आयुष्मान भारत स्कीम में घोटाले को लेकर ईडी ने नगरोटा बगवां से कांग्रेस विधायक आरएस बाली के घर और उनके निजी फोर्टिस अस्पताल में छापा मारा है। देहरा से कांग्रेस प्रत्याशी एवं प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा के घर और

.

.

उनके बालाजी अस्पताल में भी ईडी की टीम डॉक्यूमेंट खंगाल रही है। रेड से पहले डॉ. राजेश शर्मा बुधवार सुबह स्थानीय मंदिर में मूर्ति की स्थापना कर रहे थे। इस दौरान ईडी की टीम उन्हें अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार पूर्व परिवहन मंत्री आरएस बाली और राजेश शर्मा के घर व अस्पताल के बाहर CRPF के जवान तैनात हैं। अंदर ईडी की टीम दस्तावेज खंगाल रही है।

.

.

कांगड़ा के अन्य निजी अस्पताल पर भी रेड की सूचना है। वहीं जिला ऊना में भी ईडी की टीम ने श्री बांके बिहारी प्राइवेट अस्पताल पर रेड की है। टीम के अधिकारी दो गाड़ियों में पहुंचे और अस्पताल के भीतर जांच का सिलसिला जारी है। ईडी की टीम अस्पताल के रिकॉर्ड को खंगाल रही है। इसके अतिरिक्त ईडी की टीम मैहतपुर के बसदेहड़ा में भी जांच जारी है। यह ठिकाना भी इसी अस्पताल से जुड़ा है।

.

.

Latest News