PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

बड़ी ख़बर, तेज रफ्तार कार ने दिव्यांग को कुचलते हुए मारी 3 वाहनाें को जोरदार टक्कर, हुई मौत, मचाई हड़कंप,

high speed car crushed man and hit three vehicles in ludhiana Punjab civil Line Dayanand Hospital

PTB Big Accident न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते सिविल लाइन के पास स्थित पुराना दयानंद अस्पताल के बाहर तेज रफ्तार वरना कार ने सड़क क्रॉस कर रहे व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी माैके पर ही मौत हो गई / उसे कुचलने के बाद वरना कार ने सड़क किनारे खड़ी तीन अन्य काराें को जबरदस्त टक्कर मार दी /

हादसे में चारों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई / टक्कर इतनी जबरदस्त थी के सड़क किनारे खड़ी एक अन्य वरना कार टक्कर लगने के बाद काफी आगे जाकर एक पेड़ से जा टकराई / घटना का पता चलते ही थाना डिवीजन नंबर आठ पुलिस मौके पर पहुंची / पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा दिया /

हादसाग्रस्त हुए सभी वाहनों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है / घटना सोमवार यानि सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है / हैबोवाल निवासी वरना कार सवार किसी काम से बस स्टैंड की ओर जा रहा था / बताया जा रहा है कि उसकी कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी / पुराना दयानंद अस्पताल की बगल वाली गली से एक कार अचानक बाहर निकल आई, जिससे वरना कार चालक का नियंत्रण बिगड़ गया /

कार को टक्कर मारते हुए उसने सामने से सड़क पार कर रहे अज्ञात विकलांग व्यक्ति को कुचल दिया / बताया जा रहा है कि पीर बाबा की मजार में रहने वाला वह व्यक्ति सुबह लघुशंका के लिए जा रहा था / उससे टक्कर लगने के बाद वरना कार ने सड़क किनारे खड़ी तीन अन्य कारों को टक्कर मार दी / पुलिस ने वरना कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है /

Latest News