PTB News

Latest news
PCM SD कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी प्रतिभा खोज परीक्षा (सी... बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में इनोसेंट हार्ट्स ने अपनी फाउंडर डायरेक्टर स... हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भेंट, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से भेंट, देश के प्रसिद्ध बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान की सुरक्षा में हुई चूक, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, अलर्ट पर पुलिस, पंजाब, बाजवा डेवलपर्स के मालिक के खिलाफ ED की बड़ी करवाई, सर्च ऑपरेशन जारी, करोड़ों की ठगी से जुड़ा है ... पंजाब, फिर चली गोलियां, पुरानी रंजिश के चलते किया हमला, 3 पर दर्ज हुई FIR, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, पीएम मोदी की बिकेनर में दहाड़, बोले-सिंदूर मिटाने वाले मिल गए मिट्टी में, DAV Institute of Physiotherapy में Pahal NGO और Civil Hospital के सहयोग से किया गया Blood Donation C...
Translate

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भेंट,

himachal-chief-minister-sukhwinder-singh-sukhu-met-union-water-power-minister-cr-patil

.

.

PTB Big न्यूज़ शिमला / दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल से भेंट की। बैठक के दौरान किशाऊ बांध के वित्तपोषण सम्बंधी मुद्दे पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने किशाऊ जल विद्युत परियोजना में हिमाचल प्रदेश के अधिकारों और हितों को ध्यान में रखने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार अथवा किशाऊ परियोजना के मुख्य लाभार्थी राज्य दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और

.

राजस्थान को इस परियोजना की पूरी लागत वहन करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने इस बात पर बल दिया कि रेणुका बांध परियोजना में स्थानीय क्षेत्र विकास निधि और निःशुल्क बिजली घटक के मामलों पर विचार किया जाना चाहिए। परियोजनाओं के महत्व को रेखाकिंत करते हुए उन्होंने कहा कि जल विद्युत परियोजनाएं राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। परियोजनाओं के दृष्टिगत पर्यावरणीय और सामाजिक मूल्यों का भी ध्यान रखते हुए

.

.

राज्य को उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से जल जीवन मिशन के तहत लंबित राशि को शीघ्र जारी करने का आग्रह किया। सी.आर. पाटिल ने राज्य को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह, आवासीय आयुक्त मीरा मोहंती तथा मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर भी उपस्थित रहे।

.

Latest News