PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

देश का यह एयरपोर्ट 1 घंटे की बारिश में हुआ पानी-पानी,

pune-international-airport-flooded-1-hour-rain

PTB Big न्यूज़ पुणे : मॉनसून का आगमन अभी हुआ नहीं है, लेकिन पुणे और आसपास के इलाकों में बेमौसम बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सोमवार को महज एक घंटे की तेज बारिश ने पुणे शहर को बेहाल कर दिया, और मंगलवार को भी बारिश का सिलसिला जारी है। हालात इतने खराब हो गए हैं कि पुणे के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है,

.

.

जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुणे हवाई अड्डे के सभी गेट पर पानी भर गया है, जिससे यात्रियों को आने-जाने में भारी कठिनाई हो रही है। महज एक घंटे की बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। हवाई अड्डे के निकास द्वार के पास पानी भर गया है, और एक वीडियो भी सामने आया है

.

जिसमें एग्जिट गेट के पास चैंबर पानी में डूबे दिखाई दे रहे हैं। हजारों यात्री रोजाना पुणे हवाई अड्डे का उपयोग करते हैं, और केवल एक घंटे की बारिश से हुए इस जलभराव ने उन्हें भारी असुविधा में डाल दिया है। इन हालातों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब मॉनसून पूरी तरह से आएगा तो स्थिति कितनी बदतर हो सकती है, अगर बेहतर इंतजाम नहीं किए गए।

.

.

पुणे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के गेट नंबर 2 और 3 के बाहर की सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। पानी भरने के कारण कई वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो गए, जिसके बाद यात्रियों को पैदल चलकर हवाई अड्डे तक पहुंचना पड़ा। स्थानीय लोग नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं क्योंकि अभी तक जल निकासी का कोई पुख्ता इंतजाम वहां नहीं किया गया है।

.