PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

हिमाचल का अग्निवीर कारगिल में हुआ शहीद, कल पैतृक गांव लाई जाएगी पार्थिव देह, मुख्यमंत्री व उप-मुख्यमंत्री ने अग्निवीर के निधन पर व्यक्त किया शोक,

agniveer-of-himachal-pardesh-was-martyred-in-kargil-the-body-will-be-brought-to-his-native-village-tomorrow-chief-minister-sukhu-expressed-grief-over-the-death-of-agniveer

PTB Sad न्यूज़ कांगड़ा / शिमला : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला का एक जवान कारगिल में शहीद हो गया है। नवीन कुमार कारगिल के द्रास सेक्टर में तैनात थे। बताया जा रहा है कि नवीन कुमार लैंड-स्लाइड की चपेट में आने से शहीद हो गए। सूचना के अनुसार, बीती रात को नवीन जब ड्यूटी पर थे तो उस दौरान अचानक लैंड-स्लाइड हो गया। इसकी चपेट में आने से जवान की जान चली गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। नवीन के घर पर उनके रिश्तेदार जुटने शुरू हो गए हैं।

.

.

आपको यह भी बता दें कि नवीन (25) जम्मू-कश्मीर राइफल में तैनात थे। वह कांगड़ा जिला के थुरल पंचायत के हलूं गांव के रहने वाले हैं। नवीन अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुए थे। नवीन की अभी शादी नहीं हुई थी और उनकी एक बहन शिवानी हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। ऐसे में नवीन अपने पीछे मां को छोड़ गया है। आपको यह भी बता दें कि नवीन के पिता राजमल भी देश की सेवा कर चुके हैं। वे 13 जैक राइफल में हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पांच साल पहले उनका देहांत हो गया था। नवीन कुमार की पार्थिव देह गुरुवार को उनके पैतृक गांव पहुंचेगी।

.

वहीं हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले की सुलह विधानसभा क्षेत्र के थुरल से संबंध रखने वाले अग्निवीर नवीन कुमार की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नवीन कुमार का गत दिवस जम्मू-कश्मीर के कारगिल में दुर्भाग्यपूर्ण भू-स्खलन की घटना में निधन हो गया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

.

.

वहीं उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जम्मू-कश्मीर के कारगिल क्षेत्र में मंगलवार को हुई भू-संकट की घटना में अग्निवीर नवीन कुमार की मृत्यु पर गहरी शोक व्यक्त की है। नवीन कुमार जिले के सुलह विधानमंडल क्षेत्र के त्रिल से संबंध थे। उप-मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिव्य आत्मा की शांति और शोक संतप्त महल को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

.