PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

धर्मशाला में सुबह-सुबह पड़ी NIA की रेड, कारोबारी के घर पहुंची टीम, जाने पूरा मामला,

himachal-pardesh-kangra-nia-raid

.

PTB Big न्यूज़ धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के नौरोजी रोड स्थित वार्ड नंबर-4 में शुक्रवार तड़के राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने रेड की। मकलोडगंज के टेम्पल रोड पर स्थित “सनी कम्युनिकेशन सेंटर” के मालिक सनी के बैंक खातों और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पिछले कई दिनों से खुफिया एजेंसी सनी पर नजर रख रही थी। एनआईए की टीम चंडीगढ़ से सुबह करीब 4 बजे धर्मशाला पहुंची।

.

.

जिसमें 10 से 12 अधिकारी शामिल हैं।फिलहाल जांच जारी है और अधिकारी मामले को लेकर अभी तक कुछ भी नहीं बोल रहे हैं। बताया जा रहा है कि सनी ने रूस की एक महिला से विवाह किया है और उसकी अंतरराष्ट्रीय लेन-देन को लेकर एनआईए को कुछ गतिविधियों पर संदेह है। इसके अलावा 3 मंजिला मकान भी सनी ने कुछ समय पहले ही खरीदा है। सनी ने 2 मई को ही सनी कम्युनिकेशन की बड़ी दुकान खोली है।

.

इससे पहले वह दुकानों पर काम कर गुजर बसर कर रहा था। अचानक इतनी धन दौलत से पड़ोसी भी हैरान हैं। वहीं सनी पहले भी मैक्लोडगंज में मोबाइल की दुकान चलाता था। जिसमें फर्जी सिम कार्ड भी बेचे थे। स्थानीय लोगों में रेड को लेकर चर्चा गर्म है। मकलोडगंज जैसे अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल पर एनआईए की कार्रवाई को लोग असामान्य मान रहे हैं। मामले में उच्च स्तर पर जांच की जा रही है और एजेंसी हर एंगल से पड़ताल में जुटी है।

.

.