PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब सरकार का बड़ा एक्शन, भ्र्ष्टाचार के मामले में पंजाब पुलिस के DSP को किया गिरफ्तार, जाने बड़ी वजह,

punjab-bhagwant-mann-government-faridkot-dsp-crime-against-women-rajanpal-arrest

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने करप्शन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरीदकोट DSP क्राइम अगेंस्ट वूमेन राजनपाल को अरेस्ट किया है। DSP ने अपने खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत रद्द करने के लिए 1 लाख की रिश्वत देने की कोशिश भी की। हालांकि वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए। उन पर FIR दर्ज हुई है। सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है।

.

जानकारी के मुताबिक, जब डीएसपी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत हुई थी, तब एसपी ने उस शिकायत को सेटल करवाने की कोशिश की थी। इसके लिए उन्होंने एक लाख रुपए की रिश्वत ऑफर की थी। पुलिस ने डीएसपी के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी कानून के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। वहीं, विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं। पता चला है कि वह कुछ दिन पहले ही डयूटी पर आए थे।

.

.

26 अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही के चलते पंजाब सिविल सेवा (सजा और अपील) नियमावली, 1970 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। पता चला है कि मैट्रिमोनियल डिस्प्यूट से जुड़ा केस डीएसपी देख रहा था। इस दौरान उसने पैसे लिए थे, जिसके बाद डीएसपी की शिकायत एसएसपी आफिस हुई थी। इसके बाद वह केस को रफा-दफा करवाने में लग गया था। उसने वहां पर पुलिस अधिकारियों को एक लाख रुपए की रिश्वत देने की कोशिश की।

punjab-bhagwant-mann-government-faridkot-dsp-crime-against-women-rajanpal-arrest

.

इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। गत सप्ताह 28 जुलाई को पंजाब सरकार ने जेलों के अंदर चल रहे भ्रष्टाचार और ड्रग्स नेटवर्क के खिलाफ बड़ा एक्शन किया था। इस दौरान 25 अधिकारियों व कर्मचारियों को अरेस्ट किया था। इन अधिकारियों इकबाल सिंह बराड़ (सुपरिटेंडेंट, जिला जेल मानसा), मनिंदर पाल चीमा (डिप्टी सुपरिटेंडेंट, सेंट्रल जेल लुधियाना), अनिल भंडारी (डिप्टी सुपरिटेंडेंट, बोरस्टल जेल लुधियाना), संदीप बराड़ (डिप्टी सुपरिटेंडेंट, सेंट्रल जेल लुधियाना), यादविंदर सिंह (ए.एस.जे.,

.

.

सेंट्रल जेल फिरोजपुर), इस के अलावा वार्डर हरभुपिंदर सिंह और सिकंदर सिंह (गोइंदवाल साहिब), बिक्रमजीत सिंह और विजय पाल सिंह (अमृतसर), जतिंदर सिंह, रवि, दीपक राय, किरणजीत सिंह, पृथीपाल सिंह और सतनाम सिंह (कपूरथला), सतनाम सिंह और मनदीप सिंह (होशियारपुर), मनिंदर पाल सिंह (लुधियाना), अनु मलिक, रणधीर सिंह, अरविंद देव सिंह, बलवीर सिंह और सुखप्रीत सिंह (मानसा), सतनाम सिंह (नाभा), गगनदीप सिंह (बठिंडा) और अनमोल वर्मा (पठानकोट) शामिल हैं।