PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिमाचल से बड़ी ख़बर, कैबिनेट मीटिंग के दौरान लिया गया बड़ा फैसला, CM सुक्खू ने किया ऐलान, लोगों में जगी आस,

himachal-pardesh-shimla-government-cabinet-meeting-chief-minister-sukhwinder-singh-sukhu

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग शुरू हुई। कैबिनेट मीटिंग में आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर देश में कभी भी आदर्श आचार संहिता लग सकती है। कांग्रेस सरकार उससे पहले ही अपने सभी बजट को अमलीजामा पहनाना चाहती है। इसके लिए कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है।

.

.

मुख्यमंत्री सुक्खू ने पिछले कल ही सभी विभागीय सचिव और विभागाध्यक्ष को खासकर नौकरी से जुड़े मामलों में मंजूरी के लिए कैबिनेट में लाने के निर्देश दिए हैं, ताकि आचार संहिता लगने से पहले भर्तियों को मंजूरी देकर इन पदों को भर्ती आयोग द्वारा विज्ञापित किया जा सके। वहीं, आज की कैबिनेट में सुक्खू सरकार के दो कैबिनेट मंत्री को छोड़कर सभी मंत्री मौजूद हैं।

.

.

इंडस्ट्री मिनिस्टर हर्ष वर्धन चौहान और PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह दिल्ली में हैं। कैबिनेट में कंप्यूटर टीचर और SMC टीचर पॉलिसी, JOA-IT के रिजल्ट निकालने को लेकर भी कोई निर्णय संभव है। बागी एवं पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा और सुधीर शर्मा ने भी JOA-IT के रिजल्ट में देरी का मसला कई बार उठाया था। शिमला में विधानसभा के बजट सत्र के दौरान दोनों बागी

.

.

नेता बतौर विधायक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे JOA-IT अभ्यर्थियों से मिलने चले गए थे। हालांकि, यह कैबिनेट मीटिंग पिछले कल बुलाई गई थी। मगर, सीएम सुक्खू ने दावा किया कि स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने चाय पर बुलाया था। इसलिए मीटिंग को आज के लिए स्थगित करना पड़ा। इसके बाद मुख्यमंत्री सहित सभी मंत्री विधानसभा गए।

.