PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

LPU के पास स्थित लॉ गेट से पुलिस ने छह विदेशी महिलाओं को किया गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा,

lpu-near-law-gate-police-arrested-six-foreign-women-in-punjab-big-news

.

PTB City न्यूज़ फगवाड़ा / जालंधर : पंजाब के कपूरथला में पुलिस ने लूटपाट करने वाली छह विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 506 व 341 के तहत मामला दर्ज किया है। दलजीत सिंह निवासी हनुमानगढ़ (राजस्थान) ने पुलिस को शिकायत दी थी कि रात में वह डोगरा ढाबा से खाना खाकर निकले थे। थोड़ी देर में उसे एक विदेशी महिला मिली। वह उसे एक तरफ अंधेरे में ले गई।

.

.

वहां पर पहले से ही पांच अन्य विदेशी महिलाएं मौजूद थीं। दलजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इन महिलाओं ने तेजदार हथियार दिखाकर उससे सारा  सामान लूट लिया। थाना सतनामपुरा के एसएचओ गौरव धीर ने बताया कि एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता व एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी के निर्देश पर पुलिस पार्टी ने शरारती तत्वों पर कारवाई करने के लिए डोगरा ढाबे के पास नाकेबंदी की और दलजीत की शिकायत पर भोले-भाले लोगों से लूटपाट करने वाली छह विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया।

.

.

ये विदेशी महिलाएं भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में फंसा कर लूटती थीं। बाद में धमकी देती थी कि अगर इसकी शिकायत पुलिस को दी तो वह झूठा केस दर्ज करवा देंगी। गौरव धीर ने बताया कि इन महिलाओं के पासपोर्ट और वीजा की जांच की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि यह छात्राएं हैं या फिर लूटपाट के उद्देश्य से यहां ठहरी हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले फगवाड़ा पुलिस ने जिस्मफरोशी के रैकेट का पर्दाफाश किया था। पुलिस ने 26 महिलाओं व व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था।

.

.

छह विदेशी महिलाओं नीमा निवासी तंजानिया हाल निवासी चहेड़ू, नाकीबव्का निवासी कैसेनगेटी हाल निवासी ग्रीन वैली चहेड़ू, एलिजा निवासी तंजानिया हाल निवासी लॉ गेट महेड़ू, नेटेलिया निवासी युगांडा हाल निवासी ग्रीन वैली चहेड़ू, नैगेटिया निवासी युगांडा हाल निवासी लंडन पीजी लॉ गेट महेड़ू और नेनियांजी निवासी युगांडा हाल निवासी लंडन पीजी लॉ गेट महेडू फगवाड़ा को गिरफ्तार किया है।

.