PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

हिमाचल में बाढ़-बारिश का कहर लगातार जारी, सामने आई फिर दिल दहला देने वाली वीडियो,

himachal-pardesh-weather-imd-predict-very-heavy-rain-across-himachal-shimla-kullu-big-rain

PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / कुल्लू / शिमला : हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच बारिश ने तबाही मचा रखी है। खराब मौसम के चलते प्रदेश में बुधवार को एक बच्चे समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। छह लोग लापता भी हैं। गुरुवार की सुबह कुल्लू में कई मकान धराशायी हो गए। पहाड़ी धंसने कई मकान ढह गए। मकानों को एक हफ्ते पहले ही खाली करा लिया गया था। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

शुक्रवार से बारिश में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। कुल्लू के आनी में एक हफ्ते पूर्व नए बस स्टैंड के साथ बने करीब चार भवन और उसके पीछे तीन चार रिहायशी मकान में दरारें आने से इन्हें प्रशासन द्वारा अनसेफ घोषित किया गया था। प्रशासन ने सभी को मकान खाली करने के निर्देश दिए थे। जानकारी के अनुसार, सभी भवन खाली करवा दिए थे, आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे ये सभी भवन धराशायी हो गए। देखते ही देखते सभी मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए।

उल्लेखनीय है कि दो भवनों में दो बैंक शाखाएं एसबीआई और कांगड़ा बैंक की चल रही थी। जबकि करीब तीस दुकानें भी थीं। प्रशासन की पूरी टीम मौके पर तैनात रही। प्रशासन की सूझबूझ से सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार से बारिश में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर बारिश का दौर जारी रहा। हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच बारिश ने तबाही मचा रखी है।

खराब मौसम के चलते प्रदेश में बुधवार को एक बच्चे समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। छह लोग लापता भी हैं। गुरुवार की सुबह कुल्लू में कई मकान धराशायी हो गए। पहाड़ी धंसने कई मकान ढह गए। मकानों को एक हफ्ते पहले ही खाली करा लिया गया था। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार से बारिश में कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

Latest News

Latest News