.
.
Himachal Pradesh 13 years of education are completely in seven claiming to be the first student in the country to do so
ऐसा करने वाली देश की पहली छात्रा होने का किया दावा,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ शिमला : जहां स्टूडेंट्स एक साल की पढ़ाई से परेशान हो जाते है और यहां हम जिसकी बात कर रहे हैं उन्होंने 13 साल की पढ़ाई को सिर्फ 7 साल में पूरा रिकॉर्ड बना लिया है / हिमाचल की ही रहने वाल एक लड़की ने 27 वर्ष की आयु में ही अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया है / इस लड़की का नाम भावना सोकटा है / यह हिमाचल की राजधानी शिमला के कोटखाई की रहने वाली है / भावना ने 13 साल की पढ़ाई मात्र सात साल में पूरा कर यह रिकार्ड कायम किया है /
.
.
उन्होंने दावा किया कि वह ऐसा करने वाली देश की पहली छात्रा है / भावना का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए भी नामांकित हुआ है / भारत सरकार ने भावना का नाम इंडिया बुक में दर्ज करने के साथ उन्हें मेडल और प्रशस्ति पत्र जारी किए हैं / उनकी पढ़ाई के प्रति रुचि और कम उम्र में बड़ी उपलब्धि के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी की ओर से डाक्टरेट की डिग्री करने को आमंत्रित किया है /
.
.
होम्योपैथिक डॉक्टर भावना ने बीए साइकोलॉजी, एमए क्लीनिकल साइकोलॉजी और एमबीए किया है / इसके अलावा ट्राईकोलॉजी की ट्रेनिंग भी की है / 13 साल में पूरे होने वाले डिग्री और कोर्स को सात साल में पूरा किया है / इन दिनों भावना पीएचडी की तैयारी कर रही हैं / उन्होंने इस रिकॉर्ड के लिए अपने पिता नारायण दास और माता निरंजना सोकटा को सारा श्रेय दिया है /
.
.
पढ़ाई के अलावा भावना बॉक्सिंग और वॉलीबाल में राज्य स्तर पर खेल चुकी हैं / भाषण और नृत्य प्रतियोगिता में भी राज्य स्तरीय पुरस्कार जीते हैं / भावना ने बताया कि इंडिया बुक में इस क्षेत्र में किसी महिला का नाम दर्ज होना प्रदेश के लिए गर्व की बात है / भावना ने साढ़े पांच साल का बीएचएमएस कोर्स, तीन साल की बीए, दो साल की एमए और ढाई साल की एमबीए की /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Himachal Pradesh 13 years of education are completely in seven claiming to be the first student in the country to do so






































