PTB News

Latest news
एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया, पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त, जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा, पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण? Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?
Translate
[gtranslate]

एच.एम.वी. का यूथ फैस्टीवल में शानदार प्रदर्शन,

HMV College Jalandhar shines in Youth Fest 

.

.

HMV College Jalandhar shines in Youth Fest 

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय ने गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर द्वारा आयोजित जोनल यूथ फैस्टीवल में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 29 में से 23 आइटम में पुरस्कार जीते / चार दिनों तक चले इस युवक मेले में अपनी मेहनत, लगन और क्रिएटीविटी के दम पर छात्राओं ने अच्छा प्रदर्शन कर कालेज का नाम रोशन किया /

.

.

इस युवक मेले में कुल 17 टीमों ने भाग लिया जिसमें एचएमवी ने 29 इवेंट में भाग लेते हुए 23 इवेंट में अलग अलग स्थान प्राप्त किए / क्विज टीम ने लगातार पांचवी बार पहला स्थान प्राप्त कर रिकार्ड स्थापित किया / म्यूजिक, मिमिक्री व गिद्दा टीम के शानदार प्रदर्शन को भी खूब सराहा गया / छात्राओं ने वार गायन, फोक सांग, गीत/गज़ल, क्विज, फुलकारी में पहला स्थान हासिल किया /

.

.

दूसरा स्थान क्लासीकल (नान पर्कशन), मिमिक्री, कविश्री, क्लासीकल वोकल, फोटोग्राफी, पेटिंग, इंस्टालेशन, गिद्दा में प्राप्त किया / ग्रुप शब्द, कोलाज मेकिंग, कार्टूनिंग, पोइटिकल सिम्पोसियम, कास्ट्यूम परेड, फोक ओर्केस्ट्रा, डांस, माइम व क्लासीकल ( पर्कशन) में तीसरा स्थान प्राप्त किया /

.

.

युवक मेले में प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन और उल्लेखनीय जीत के लिए कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने प्रतिभागियों व टीम को बधाई देते हुए कहा कि युवक मेले छात्राओं को अपनी कला और प्रतिभा प्रदर्शित करने और आत्मविश्वास के स्तर को बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करता है / प्रतियोगिता वास्तव में कठिन थी लेकिन हमारे छात्राओं और शिक्षकों की कड़ी मेहनत और प्रयासों ने कालेज का नाम रोशन किया है /

.

इस अवसर पर डीन यूथ वैलफेयर श्रीमती नवरूप, को-आरडीनेटर सुश्री शमा शर्मा व विभिन्न आइटम के इंचार्ज भी उपस्थित थे /

.

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

HMV College Jalandhar shines in Youth Fest