.
.
HMV declared Excellent College by Outlook
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : उत्तर भारत का सर्वश्रेष्ठ महिला कॉलेज, हंसराज महिला महाविद्यालय प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है / देश की बेहतरीन मैगजीन ‘आउटलुक’ ने हंसराज महिला महाविद्यालय को उसके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट कॉलेज घोषित किया है / कॉलेज ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर कई बेहतरीन कार्य किए /
.
.
इसके अतिरिक्त कॉलेज ने कई एनजीओ, मल्टीनेशनल कंपनियों व शैक्षणिक संस्थाओं के साथ मिलकर भी कई कार्य किए, जिनमें जालंधर में प्रोजैक्ट ग्रीन का शुभारम्भ, वेस्ट पेपर रीसाइक्लिंग यूनिट लगाना, स्लम क्षेत्र के बच्चों को पढ़ाना, यूबीए के अन्तर्गत गांवों को गोद लेना, स्किल एनहांसमेंट प्रोग्राम मुफ्त उपलब्ध करवाना,
.
वोटिंग के प्रति जागरूकता पैदा करना, पहला फूड फारेस्ट स्थापित करना व आईटी से लैस कैंपस बनाना, कान्वोकेशन गाउन को पारंपरिक अंगवस्त्र से बदलना, लीगल लिटरेसी सैल को स्थापित करना, साइबर लॉ सैल बनाना, एचएमवी कैंपस रेडियो शुरू करना, एचएमवी मोबाइल ऐप व अन्य कार्य शामिल हैं /
.
.
एचएमवी को एसोकैम व फिक्की द्वारा भी उत्कृष्ट कॉलेज के सम्मान से नवाजा जा चुका है / यह सारे सम्मान प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में प्राप्त किए गए हैं / प्रिं. प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन को भारतीय रेडक्रास सोसायटी द्वारा 21 बार रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया जा चुका है / इसके अतिरिक्त उन्हें महात्मा हंसराज बेस्ट प्रिंसीपल अवार्ड व एजुप्रिन्योर्स अवार्ड भी मिल चुका है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
HMV declared Excellent College by Outlook













































