PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

Indian Railway ने दिया India-Australia World Cup Final मैच से पहले फैंस को बड़ा तोहफा,

india-australia-world-cup-final-2023-indian-railway-will-run-special-train-form-ahmedabad-to-new-delhi-after-wc-final

PTB News “Sports” : वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होना है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कमर कस ली है। फैंस भी पूरी तैयारी कर चुके हैं और मैच का टिकट लेकर अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे ने भी क्रिकेट फैंस की सुविधा के लिए एक खास ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दिल्ली से गुजरात के अहमदाबाद के बीच चलेगी। भारतीय रेलवे ने एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया “भारतीय रेलवे आज दिल्ली से गुजरात के अहमदाबाद के लिए एक विशेष ट्रेन चलाएगा।

.

मैच के बाद ट्रेन फिर 2:30 बजे अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होगी, ऐसी ही तीन ट्रेनें मुंबई-अहमदाबाद के बीच चलाई जा रही हैं। इस मैच के लिए अहमदाबाद में होटल के दाम भी बढ़ गए हैं। इस विश्व कप में दूसरी बार ऐसा हो रहा है। इससे पहले अहमदाबाद में इस तरह का माहौल 14 अक्तूबर को भारत पाकिस्तान के लिए बना था। इस मैच को देखने के लिए काफी संख्या में फैंस अहमदाबाद पहुंचे थे और होटल का किराया आसमान छू रहा था।

.

.

अब फाइनल के लिए एक बार अहमदाबाद में फैंस का जमावड़ा लगने वाला है। भारतीय फैंस अपनी टीम को जीतते हुए देखना चाहते हैं। जैसे ही भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराया और फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया, स्थिति और खराब हो गई। अहमदाबाद में होटल की कीमतें छूने लगीं। फैंस को उम्मीद थी कि उन्हें आसानी से टिकट मिल जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। कुछ फैंस ने तो टूर्नामेंट के शेड्यूल के एलान के बाद से ही टिकट बुक कर ली थी। तब तो यह भी तय नहीं था कि टीम इंडिया फाइनल में पहुंचेगी या नहीं।

.

वहीं, कुछ फैंस ने बीसीसीआई द्वारा फाइनल का टिकट जारी करने के बाद अहमदाबाद के लिए प्लान बनाया। हालांकि, उनके लिए अहमदाबाद में रुकना एक कठिन चुनौती बन गया है, क्योंकि कुछ अच्छे होटल के कमरों का किराया 24,000 रुपये प्रति रात से बढ़कर 2,15,000 रुपये प्रति रात हो गया है। एक सामान्य से होटल के कमरे का एक रात का किराया 10,000 रुपये तक पहुंच गया है। चार और पांच स्टार सितारों की कीमत एक लाख रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है। इस तरह का कुछ हाल 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले देखने को मिला था जब होटल के कमरों का किराया और टिकट की कीमतें बढ़ गई थीं।

.

.

कुछ बड़े ट्रैवल होटल बुकिंग प्लेटफॉर्म पर जिस बेसब्री के साथ भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले होटल ढूंढे गए थे, उसी बेसब्री से अब फैंस फाइनल से पहले रहने का ठिकाना ढूंढ रहे हैं। फाइनल मैच के लिए फ्लाइट की कीमतों में भी वृद्धि देखी गई है। गूगल फ्लाइट डेटा के मुताबिक, अहमदाबाद के लिए राउंड-ट्रिप फ्लाइट टिकटों की कीमत में 200% से 300% की वृद्धि देखी गई है। 18 नवंबर यानी विश्व कप फाइनल की पूर्व संध्या पर दिल्ली से अहमदाबाद की फ्लाइट टिकट अब 15,000 रुपये से अधिक की हो गई है। फैंस के लिए रहने का ठिकाना और फ्लाइट के लिए टिकट बुक करना एक कठिन चुनौती बन गया है। विश्व कप फाइनल की वजह से फैंस को फ्लाइट की लागत में इजाफा और अत्यधिक होटल टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है।

.

Latest News