PTB News

Latest news
पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी

August महीने के पहले ही दिन लगा आम आदमीं को महंगाई का बड़ा झटका,

inflation-shock-occurred-first-day-the-month-lpg-gas-cylinder-prices-increased-know-the-new-price

.

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : अगस्त के पहले ही दिन आम आदमी को महंगाई का झटका लगा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये हैं। इससे अब आपको एलपीजी सिलेंडर महंगा मिलेगा। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में यह बढ़ोतरी हुई है। कंपनियों ने इस एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 8.50 रुपये का इजाफा किया है। वहीं, 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

.

.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के मुताबिक, देश की राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर अब 1652.50 रुपये में मिल रहा है। पहले यह कीमत 1646 रुपये थी। यहां कीमत में 6.50 रुपये का इजाफा हुआ है। कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1764.50 रुपये में मिल रहा है। यहां कीमत में 8.50 रुपये का इजाफा हुआ है। मुंबई में इस सिलेंडर की नई कीमत 1605 रुपये और चेन्नई में 1817 रुपये हो गई है। 19 किलोग्राम वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की पुरानी कीमत कोलकाता में 1756 रुपये, मुंबई में 1598 रुपये और चेन्नई में 1809.50 रुपये थी।

.

.

बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह सिलेंडर 803 रुपये में मिल रहा है। कोलकाता में इस सिलेंडर की कीमत 829 रुपये है। मुंबई में यह सिलंडर 802.50 रुपये और चेन्नई में 818.50 रुपये में मिल रहा है। केंद्र सरकार ने महिला दिवस पर इस गैस सिलेंडर के दाम घटाए थे। इससे कीमत में 100 रुपये प्रति सिलेंडर की गिरावट आ गई थी। इसके बाद रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

.

.

Latest News