PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

सेंट सोल्जर स्कूल में इंटर स्कूल लोक नृत्य प्रतियोगिता आयोजित,

inter-school-folk-dance-competition-organized-at-st-soldier-school

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर ग्रुप आफ इंस्टीच्यूशन्स हमेशा छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत रहता है। इसी उद्देश्य से सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में हब ऑफ लर्निंग ऑफ स्कूल्स के सहयोग से इंटर स्कूल लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल मेधा वशिष्ठ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल डायरेक्टर सुखदेव सिंह उपस्थित हुए, जिनका स्वागत समूह स्कूल स्टाफ की ओर से किया गया।

इसके अलावा प्रो. डॉ. कुलदीप सिंह ओर प्रो. सरिता प्रोग्राम में बतौर जज शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हुई। प्रिंसिपल वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस लोक नृत्य प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों ने भाग लेते हुए हरियाणवी, गरबा, गिद्धा, लुड्डी और भांगड़ा नृत्य में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

विजेताओं को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि डायरेक्टर सुखदेव सिंह ने कहा कि नृत्य मानवीय भावनाओं की अभिव्यक्ति का सबसे सुंदर रूप है ओर नर्तक देवताओं के दूत होते हैैं। ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों को मंच प्रदान करती है अपने अंदर छुपे कलाकार बाहर निकालने का, प्रतिभा को निखारने का, भावनायों को प्रकट करने का। उन्होंने समूह छात्रों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लेते के लिए प्रेरित किया। अंत में प्रिंसिपल वशिष्ठ ने विद्यार्थियों ओर अतिथियों का प्रोग्राम में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया।

Latest News