PTB News

Latest news
20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ...

के.एम.वी. के प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने एन.सी.सी. कैडेट वीनाक्षी चौधरी को ऑफिसरज़ ट्रेनिंग अकैडमी,चेन्नई के अटैचमेंट कैंप-2023 में से जालंधर ग्रुप की बेस्ट कैडेट चुने जाने पर किया सम्मानित,

kmvs-principal-prof-atima-sharma-dwivedi-honours-n-c-c-cadet-vinakshi-chaudhary-for-being-selected-as-the-best-cadet-in-the-attachment-camp-2023-at-officers-training-academy-chennai

कैंप के दौरान कैडेट वीनाक्षी चौधरी के साहसी एवं शानदार प्रदर्शन ने सभी का दिल जीता,

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर सदा अपनी छात्राओं के सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत है जिसके फलस्वरूप छात्राएं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने शानदार प्रदर्शन के साथ विद्यालय को लगातार गौरवान्वित कर रही हैं. इसी श्रंखला में के.एम.वी. की एन.सी.सी. कैडेट सीनियर अंडर ऑफिसर वीनाक्षी चौधरी द्वारा 10 दिवसीय ऑफिसरज़ ट्रेनिंग अकैडमी,चेन्नई के अटैचमेंट कैंप-2023 में शानदार प्रदर्शन के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया गया.

उल्लेखनीय है कि इस कैंप के लिए संपूर्ण एन.सी.सी. जालंधर ग्रुप में से केवल वीनाक्षी चौधरी को ही चयनित किया गया. इसके साथ ही उसे जालंधर ग्रुप की बेस्ट कैडेट के रूप में भी सम्मानित किया गया. अपनी इस 10 दिवसीय ट्रेनिंग के दौरान कैडेट वीनाक्षी ने जहां सेना के जीवन के बारे में विस्तार से ज्ञान प्राप्त किया वहीं साथ ही एस.एस.बी. लेक्चरर्स में भाग लेने के अलावा भारत-पाकिस्तान युद्ध, भारत-चीन युद्ध, कारगिल युद्ध आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की.

इसके अलावा इस कैंप के दौरान कैडेट वीनाक्षी चौधरी ने लीडरशिप के गुणों एवं पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर आधारित कक्षाओं में भाग लेने के साथ-साथ वाइट हाउस टॉकस एवं अन्य गतिविधियों का भी हिस्सा बनी. इसके साथ ही इस ट्रेनिंग के दौरान उसने युद्ध के दौरान उपयोग हुए विभिन्न मिसाइलों, टैंक एवं अन्य हथियारों के पर आधारित वेपन एक्यूमेंट डिस्प्ले एरिया का दौरा करने के साथ-साथ कारगिल युद्ध के दौरान उपयोग की गई इंसास राइफल की सिखलाई प्राप्त करने का भी अवसर हासिल किया.

इन सभी गतिविधियों के साथ एकेडमी दर्शन के दौरान कैडेट्स ने एकेडमी के विभिन्न महत्वपूर्ण हिस्सों का भी दौरा कर जानकारी प्राप्त की. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने वीनाक्षी को उसकी इस विशेष उपलब्धि पर मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसी प्रशिक्षण पर आधारित गतिविधियां विद्यार्थियों की सर्वपक्षीय शिक्षा में अहम भूमिका निभाने के साथ-साथ

उनके ज्ञान के दायरे को और अधिक विशाल करने में भी सहायक साबित होती हैं. इसके साथ ही उन्होंने एन.सी.सी. विभाग के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की. कमांडिंग अफसर, 2 पंजाब गर्ल्स बटालियन, जालंधर कर्नल मनिंदर सिंह सचदेवा ने भी कैडेट वीनाक्षी चौधरी को उसकी इस सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं दी.

Latest News