PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

फिर हुआ प्लेन क्रैश, 61 लोगों की हुई मौत, लगी आग,

international-plane-crashes-brazil-sao-paulo-state-62-people-dead

PTB Big न्यूज़ ब्राजील : ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के विन्हेडो शहर में 61 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। BBC के मुताबिक सभी यात्रियों की मौत हो गई है। एयरलाइन वोएपास ने पहले कहा था कि विमान में 62 लोग सवार थे। वोएपास एयरलाइन ने कहा कि साओ पाउलो के इंटरनेशनल एयरपोर्ट ग्वारूलहोस के लिए रवाना हुआ प्लेन क्रैश हो गया। इसमें 57 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे। दुर्घटना कैसे हुई, यह पता नहीं चल पाया है।

.

.

हादसे का शिकार हुए प्लेन का रजिस्ट्रेशन PS-VPB एक ATR 72-500 है। इसमें कुल 74 लोग सवार हो सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि क्रैश होने के टाइम प्लेन में 62 लोग थे। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक उड़ान ट्रैकिंग डेटा से पता चला है कि क्रैश से डेढ़ मिनट पहले प्लेन ने ऊंचाई पर जाना छोड़ दिया था। स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 1 बजकर 21 मिनट तक प्लेन 17 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।

.

.

इसके बाद महज 10 सेकंड में लगभग 250 फीट नीचे गिर गया। अगले आठ सेकंड में लगभग 400 फीट ऊपर चला गया। इसके 8 सेकंड बाद 2 हजार फीट नीचे पहुंचा। फिर, लगभग यह तेजी से नीचे उतरने लगा। सिर्फ एक मिनट में लगभग 17 हजार फीट नीचे गिरा और इसमें आग लग गई। CNN ब्राजील की रिपोर्ट के मुताबिक सिविल सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने बताया है कि प्लेन रिहायशी इलाके में गिरा, लेकिन इस वजह से जमीन पर कोई हताहत नहीं हुआ।

.

.

एक आवासीय घर को नुकसान पहुंचा है। विमान कास्केवेल से रवाना हुआ था और साओ पाओलो के रास्ते में था। ब्राजील के समय के मुताबिक दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर उसका सिग्नल गायब हो गया। एयरलाइन वोएपास ने कहा है कि अभी भी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि दुर्घटना कैसे हुई। विन्हेडो के पास वैलिनहोस अथॉरिटी के मुताबिक हादसे में कोई भी जिंदा नहीं बचा है। पास के कॉन्डोमिनियम कॉम्प्लेक्स में केवल एक घर को नुकसान हुआ,

.

.

लेकिन कोई भी निवासी घायल नहीं हुआ है। प्लेन क्रैश के पीड़ितों को बचाने के लिए सेना पुलिस समेत 7 टीमों को तैनात किया गया। सरकारी बयान के अनुसार, लीगल मेडिकल इंस्टीट्यूट (IML) की टीमों और शवों को इकट्ठा करने के लिए जिम्मेदार लोगों को भी घटनास्थल पर भेजा गया है। ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डी सिल्वा ने हादसे के बाद पीड़ितों के परिवारों के लिए संवेदना जताई है।