.
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : वासल एजुकेशन के तत्वावधान में आईवी वर्ल्ड स्कूल, जालंधर ने 2 मार्च, 2024 (शनिवार) को वाणिज्य के अध्यापकगणों के लिए शिक्षण में विकास और रचनात्मकता कार्यक्रम के लिए कार्यशाला’ का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य वाणिज्य शिक्षकों को शिक्षण में आए नए बदलावों को अपनाकर शिक्षण को समृद्ध करना है ।
. .इस कार्यशाला के संचालन के लिए अत्यंत शिक्षाप्रद,ज्ञानवर्धक तथा इस प्रकार की प्रशिक्षण शिवरों के लिए प्रख्यात व्यक्तित्व के धनी श्री हरवंत सिंह जी आए, जोकि एक कुशल शिक्षाविद्, प्रबंधन सलाहकार और सीबीएसई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के विशेषज्ञ कार्यरत हैं और उन्होंने सभी अध्यापकगणों को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने सीखने की तकनीकों और रचनात्मकता की वैचारिक समझ पर प्रकाश डाला।

.
.उन्होंने अनुभवात्मक शिक्षा, सीखने के परिणामों और मास्टर प्रशिक्षकों के लिए शिक्षाशास्त्र पर अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति के माध्यम से प्रतिभागियों को समृद्ध किया। इस कार्यशाला में सभी वासल एजुकेशन के द्वारा संचालित सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया। शिक्षक भी इस कार्यक्रम में भाग लेने के बाद प्राप्त किए गए गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक ज्ञान से मंत्रमुग्ध हुए। इसके साथ साथ इस आयोजन से अत्यधिक लाभान्वित होने पर प्रसन्नता भी व्यक्त की।
. .यह अध्यापकगणों के लिए कार्यशाला बेहद ही दिलचस्प रही और सभी को कुछ न्या सीखने अनुभव के साथ ही अविस्मरणीय बन गई । वासल एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष, श्री के.के वासल, चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष श्रीमती ईना वासल, सी.ई.ओ श्री राघव वासल और निर्देशिका श्रीमती अदिति वासल ने कहा कि आधुनिक शिक्षण और डिजिटल शिक्षाशास्त्र तकनीकों और रणनीतियों पर ज्ञान प्राप्त करना अनिवार्य हो गया है ।
.इस अनुभव को प्राप्त कर उन्हें अपने छात्रों के साथ बेहतर ढंग से जुड़ने, पढ़ाने और प्रबंधन करने में मील का पत्थर साबित होगा । इस प्रकार के कार्यशालाओं में मिलने वाला ज्ञान शिक्षक के साथ साथ शिक्षा कार्यक्रम को सही तरीके से करने और शिक्षण पूर्ण रूप देने में सहायक सिद्ध होती है ।आईवी वर्ल्ड स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती एस. चौहान ने कहा कि सभी को इस कार्यशाला के लिए भाग्यशाली बताते हुए यह कहा कि यह कार्यशाला हम सबके लिए शिक्षा के क्षेत्र में नियमित विकास के साथ-साथ अपने कौशल को बढ़ाने के लिए एक बहुत ही प्रेरक और समृद्धशाली थी।
.







































