PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

के.एम.वी. में पेश हुआ मॉक बजट,छात्राओं ने विभिन्न नेताओं की भूमिका बेहद जोश से निभाई,

mock-budget-enacted-at-kmv

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर हमेशा अपने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ उनके समग्र व्यक्तित्व विकास में समृद्ध करने के लिए प्रयासरत रहता है. इसी श्रृंखला में विद्यालय के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्मेंट आफ इकोनॉमिक्स के द्वारा भारत सरकार के द्वारा प्रस्तुत किए गए अंतरिम बजट के आधार पर मॉक बजट का आयोजन किया।

.

.

कार्यक्रम की शुरुआत प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी के पुष्प अभिनंदन के साथ हुई. उत्साही प्रतिभागियों ने संसद में वित्त मंत्री, प्रधान मंत्री और देश के कई अन्य प्रमुख नेताओं सहित विभिन्न पात्रों को जीवंत करते हुए बजट प्रस्तुति की प्रक्रिया को निभाया. तन्वी बी.ए. सेमेस्टर VI ने वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण की भूमिका निभाई और अंतरिम बजट पेश किया.

.

.

प्रमुख पात्रों में, एम.कॉम (एफ.वाई.आई.पी.) सेमेस्टर II की छात्रा श्रुति ने प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी की भूमिका निभाई, बी.ए. सेमेस्टर VI की कशिश वर्मा ने नितिन गडकरी, सिमरप्रीत ने श्रीमती स्मृति ईरानी और कशिश ने जे.पी.नड्डा का किरदार निभाया. इन सभी राजनेताओं ने निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना की. छात्राओं ने विपक्षी दलों के विचार भी प्रस्तुत किए, जिन्होंने बजट को बहुत निराशाजनक और दूरदर्शिता का अभाव माना क्योंकि इसमें बेरोज़गारी, गरीबी और मुद्रास्फीति की समस्याओं की अनदेखी की गई है.

.

.

विपक्षी दल के विचार पूर्व वित्त मंत्री पी.चिदंबरम और शशि थरूर ने प्रस्तुत किये जिसकी भूमिका स्वाति चौधरी और काजल ने निभाई. इन किरदारों के अलावा, सिमरन ने एक किसान की भूमिका निभाई, ज्ञान कौर ने एक गृहिणी की भूमिका निभाई और नवरीन और अथिरा ने युवाओं के विचारों को प्रस्तुत किया. पूरे बजट की एंकरिंग की जिम्मेदारी रवनीत कौर ने बखूबी निभाई.

.

प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने पूरे मॉक बजट के कार्यान्वयन की सराहना की और इसके गहन विश्लेषण और स्पष्ट प्रस्तुति के लिए छात्राओं के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ छात्राओं को बेहतर शिक्षार्थी बनाती हैं और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती हैं. उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए इकोनॉमिक्स विभाग की अध्यक्षा श्रीमती अमरप्रीत खुराना तथा समूह स्टाफ सदस्यों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की सहाना की.

.