PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर में कमिश्नर पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठा मृतक ऋषभ का परिवार, पुलिस पर लगाए गंभीर इल्जाम,

jalandhar-rishabh-murder-case-family-staged-sit-in-protest-against-police

.

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां बीते दिन यानि दीपावली की रात खिंगरा गेट के पास दो पक्षों में हुए विवाद के बाद बदमाशों मनु कपूर उर्फ ​​मनु कपूर ढिल्लों और अन्य ने अपने साथियों के साथ शनिवार देर शाम फायरिंग कर दी थी, जिसमें ऋषभ उर्फ बादशाह नाम के युवक की मौत हो गई थी। आज इस मामले में बादशाह के परिवार द्वारा शहर का सबसे व्यस्त भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) में धरना लगा दिया।

.

.

यह मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस को दो तरफ से रास्ता बंद करना पड़ गया था। जिसके बाद मौके पर पहुंचे उच्च अधिकारियों ने किसी तरह परिवार और उसे समर्थकों को समझाकर धरना खत्म करवाना चाहा, मगर बात नहीं बन पाई। परिवार का आरोप था कि पुलिस द्वारा आरोपी मनु कपूर को VIP ट्रिटमैंट दिया जा रहा है। इसी पर गुस्साए परिवार वालों ने धरना लगा दिया। परिवार ने मामले में पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

.

.

आपको बता दें कि थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस ने हत्या, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। केस में पुलिस साहिल कपूर उर्फ ​​मन्नू कपूर ढिल्लों पुत्र राकेश कपूर निवासी खिंगरा गेट, साजन सहोता निवासी किशनपुरा, मानव निवासी भाई दित्त सिंह नगर, नन्नू कपूर पुत्र राकेश कपूर,एम के निवासी खिंगरा गेट, डॉक्टर कोहली निवासी खिंगरा गेट, चकशत रंधावा निवासी जालंधर, गग्गी निवासी जालंधर,

.

.

काका चाचा निवासी जालंधर और अन्य अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है। आरोपियों ने अपने अवैध हथियार से करीब पांच राउंड फायरिंग की थी। आपको यह भी बता दें कि मनु शहर के एक बड़े कांग्रेसी नेता का करीबी है। फायरिंग के बाद आरोपी मनु का घटनास्थल से फरार होने का एक वीडियो भी देर रात सामने आया था। जिसमें वह हाथ में हथियार लेकर फरार होता नजर आया था।

.

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया था कि हत्या के वक्त मनु का पिता भी मौके पर मौजूद था। ऋषभ बादशाह की मौत के बाद परिवार ने जोहल अस्पताल के बाहर से होशियारपुर हाईवे बंद कर दिया था। बादशाह की मौत के बाद से परिवार का रो रोकर बुरा हाल था। परिवार ने कहा- बादशाह अपने काम से घर वापस लौट रहा था। इस दौरान आरोपियों ने घेर कर वारदात को अंजाम दिया था।