PTB News

Latest news
पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन... सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन) के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानक... CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान जस्टिस मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव,

पंजाब के 2 SDM और दो SHO को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस,

punjab-moga-show-cause-notices-issued-to-2-sdms-two-shos

.

.

PTB Big न्यूज़ मोगा : पंजाब में मोगा जिला प्रशासन ने खेतों में आग लगने की घटनाओं पर दो उप-विभागीय मजिस्ट्रेट और दो स्टेशन हाउस अधिकारियों सहित कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। उपायुक्त विशेष सारंगल ने एक बयान में कहा कि मोगा में अब तक आग लगने की 87 घटनाएं सामने आई हैं। एसडीएम (मोगा) सारंगप्रीत सिंह औजला और एसडीएम (बाघापुराणा) बेअंत सिंह सिद्धू को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

.

.

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (निहाल सिंह वाला) रूपिंदर कौर, SHO (बाघापुराणा) जसवरिंदर सिंह, SHO (धर्मकोट) जतिंदर सिंह, क्लस्टर अधिकारी सुखविंदर सिंह, मनमोहन सिंह, नोडल अधिकारी (गांव भिंडर कलां) प्रभदीप सिंह, राकेश कुमार, संजीवन कुमार, परगटजीत सिंह, बलविंदर सिंह, दविंदर सिंह और जगसीर सिंह को भी नोटिस जारी किए गए हैं।

.

.

वहीं मोगा डीसी ने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप धान की फसल के बाद पराली जलाने को रोकने के लिए गहन प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीमें लगातार गांवों की निगरानी कर रही हैं और वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गांधी के साथ स्वयं खेतों का दौरा कर रहे हैं। डीसी ने कहा कि आग की घटनाओं को रोकने और किसानों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए

.

.

23 क्लस्टर अधिकारियों की देखरेख में 146 नोडल अधिकारियों को तैनात किया गया है। इस बीच, पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियन ने कहा कि उनके विभाग ने 21,958 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें मंजूर की हैं। किसानों ने इस साल अब तक 14,587 मशीनें खरीद ली हैं, जिससे 2018 के बाद से राज्य में सीआरएम मशीनों की संख्या 1.45 लाख हो गई है।

.