PTB News

Latest news
होटल में कैसे लगी आग? एक ही सीढ़ी और अंदर भरा था धुआं…फायर ऑफिसर ने बताई खौफनाक कहानी दिल्ली के बाद पंजाब में आग से फैली सनसनी, रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, जिं/दा ज/ला कर्मचारी 2026 के ग्रेजुएट्स के लिए बड़ी खबर, यह प्रसिद्ध Immigration मात्र 3-4 हफ्तों में दिला रहा है ऑस्ट्रे... विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्...

के.एम.वी. में एहसास-ए-अलविदा विदायगी समारोह आयोजित,

KMV organises Ehsaas – e – Alvida- an exuberant Farewell Party for the students of skill development courses

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्या महाविद्यालय, आटोनामस कालेज, जालंधर के दीन दयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र के अन्तर्गत सफलतापूर्वक अपनी पढ़ाई पूरी कर जा रही 8 बी.वॉक कोर्सिका की छात्राओं के लिए एहसास-ए-अलविदा विदायगी समारोह का आयोजन करवाया गया।

विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस प्रोग्राम में शिरकत करते हुए सभी छात्राओं को अपने जीवन में शानदार मुकाम हासिल करने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। जीवन में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहकर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देने के साथ-साथ उन्होंने छात्राओं को अपने हुनर को पहचानते हुए पूर्ण साकारात्मकता एवं मेहनत के साथ अपनी रूची पर आधारित क्षेत्र में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ ऐसे कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।

जिससे उनके माता-पिता एवं विद्यालय के गौरव में और बढ़ौतरी हो सके। इसके साथ उन्होंने मौजूदा समय में कौशल पर आधारित शिक्षा के महत्व को दर्शाने के साथ-साथ इससे रोकागार के खुल रहे शानदार मार्ग एवं उद्दमी बनने के के बारे में भी विस्तार सहित बात की। इस प्रोग्राम को यादगार बनाने के लिए खूबसूरत गीतों की पेशकारी के साथ-साथ डांस परफारमैंस भी प्रस्तुत की गई। छात्राओं के लिए मनोरंजन भरपूर खेलों के साथ-साथ माडलिंग का आयोजन भी किया गया।

इन सभी गतिविधियों में 350 से भी अधिक छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया। जीवन में आगे बढऩे की चाहत एवं अपनों का आर्शीवाद प्राप्त करती हुई छात्राओं में से ईशा, बी.वॉक टैक्सटाइल डिजाइन एण्ड अपेरल टैक्नालोजी की छात्रा को मिस फेयरवैल चुना गया। विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्रा को सम्मानित करते हुए इस फेयरवैल के आयोजक डॉ. गोपी शर्मा, डायरेक्टर एवं कौशल केन्द्र के समूह स्टाफ सदस्यों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की सराहना की।

Latest News