PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न गतिविधियों में छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह से लिया भाग,

kmv-organises-various-activities-dedicated-to-republic-day

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय एवं के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर के द्वारा 75वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर स्टूडेंट वेलफेयर विभाग, पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश, पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ कॉस्मेटोलॉजी तथा इतिहास विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से इस अवसर पर आयोजित हुई पोस्टर मेकिंग तथा फेस पेंटिंग जैसी गतिविधियों में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए,

.

.

जहां भारत देश की महिमा का गुणगान करते हुए अनेकताओं में एकता को प्रस्तुत किया वहीं साथ ही भारतीय संविधान के द्वारा प्रत्येक नागरिक के जीवन को सुरक्षा प्रदान करने के लिए समानता, शिक्षा, न्याय, अपने विचारों को प्रस्तुत करने की स्वतंत्रता आदि जैसे अधिकारों के महत्व को बताने के साथ-साथ भारत जैसे देश में लोकतंत्र की अहमियत को भी दर्शाया.

.

.

.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देने के साथ ही सभी को अपनी मौलिक अधिकारों की जानकारी रखने के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों के पालन के बारे में भी जागरूक किया ताकि हम सब मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान डाल सकें.

.

.

इसके साथ ही उन्होंने इस विशेष आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर तथा अध्यक्षा, अंग्रेज़ी विभाग, डॉ. गुरजोत, अध्यक्षा, इतिहास विभाग के साथ-साथ कॉस्मेटोलॉजी विभाग एवं के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल के स्टाफ सदस्यों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी भरपूर प्रशंसा की.

.

.