PTB News

Latest news
एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया, पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त, जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा, पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण? Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?
Translate
[gtranslate]

के.एम.वी. करिज़्मा में युवा विद्यार्थियों ने दिखाए अपनी प्रतिभा के रंग,

KMV Organizes Charisma An Inter School Competition 20 Different Schools Showcased their Talent

.

.

.

.

.

.

.

.

.

KMV Organizes Charisma An Inter School Competition 20 Different Schools Showcased their Talent

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : के.एम.वी. की कॉलजिएट सीनियर सैकण्डरी स्कूल की ओर से आयोजित इंटर स्कूल कंपीटीशन के.एम.वी. करिज़्मा में पंजाब के अलग-अलग शहरों से आई 20 स्कूल की टीमों ने हिस्सा लिया / के.एम.वी. करिज़्मा के उदघाटन कार्यक्रम में श्री संतोख चौधरी मैंबर पार्लियामैंट मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित हुए / कार्यक्रम की अध्यक्षता के.एम.वी. करिज़्मा कमेटी के जनरल सैक्रेटरी माननीय श्री आलोक सोंधी ने की /

KMV Organizes Charisma An Inter School Competition 20 Different Schools Showcased their Talent

इस अवसर पर जालंधर की प्रख्यात गाईनॉकोलोजिस्ट डा. श्रीमति कमल गुप्ता (मैंबर के.एम.वी. कालेज मैनेजिंग कमेटी) भी उपस्थित थी / कालेज प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया / उन्होंने के.एम.वी. कॉलजिएट स्कूल की उच्च अकादमिक उपलब्धियों और स्कूल की प्रगति के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों के अन्तर्गत के.एम.वी. कॉलजिएट स्कूल की नई बिल्डिंग और आधुनिक लैब्स का भी जिक्र करते हुए कहा कि इससे आवश्य ही स्कूल के विद्यार्थी और अधिक लाभान्वित होंगे / माननीया प्राचार्या महोदया ने पंजाब जाब के विभिन्न स्कूलों से आई टीमों और उनके साथ आए सभी प्राध्यापकों का भी स्वागत किया और उन्हें उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दी /

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा मंच पर अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिनमें युवा विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कलात्मक प्रस्तुति से सभी की सराहना प्राप्त की / माननीय मुख्यातिथि महोदय श्री संतोख चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि गलोबलाईजेशन और डिजिटल लाईफ के इस युग में विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास के लिए के.एम.वी. करिज़्मा जैसी प्रतियोगिताएं बेहद साकारात्मक एवं सार्थक भूमिका निभाती है क्योंकि इन्हीं प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता विद्यार्थियों को जीवन में बड़ी प्रतियोगिताओं का सामना करने के लिए अनुशासित ढंग से तैयार करती है /

KMV Organizes Charisma An Inter School Competition 20 Different Schools Showcased their TalentKMV Organizes Charisma An Inter School Competition 20 Different Schools Showcased their Talent

इस अवसर पर माननीय मंत्री महोदय ने स्कूलों में आधुनिक एवं स्मार्ट क्लास के निर्माण के लिए सरकार के द्वारा किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सभी प्रयासों की सार्थकता तभी है जब युवा सामाजिक बुराईयों को नाकार कर जीवन के हर मोर्चे पर संकल्प और आत्मविश्वास से अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए आगे बढ़ें और देश के निर्माण में सहयोगी बनें / उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी / माननीय श्री आलोक सोंधी ने इस कंपीटीशन में भाग लेने के लिए आए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार और जीत से अधिक महत्व प्रतियोगिता में पूरी क्षमता से सहभागी होने का है /

उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में साकारात्मक सोच को अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पाजिटिव सोच से ही हमारे विचार बनते हैं और विचारों से ही व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण होता है / उल्लेखनीय है कि के.एम.वी. करिज़्मा इंटर स्कूल कंपीटीशन के अंतर्गत ग्रुप डांस, कोरियोग्राफी, ई-कोलाज, फोटोग्राफी, पोएटिक रेसीटेशन, न्यूज़ रीडिंग, स्टिल लाईफ एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गई /

KMV Organizes Charisma An Inter School Competition 20 Different Schools Showcased their Talent

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या महोदया प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया / कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या महोदया प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया / कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमति वीणा दीपक, (कोआर्डिनेटर के.एम.वी. कॉलजिएट स्कूल) ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों उनके साथ आए प्राध्यापकों एवं माननीय अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया / उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं संचालन में सहभागी बने सभी प्राध्यापकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया /

 

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

KMV Organizes Charisma An Inter School Competition 20 Different Schools Showcased their Talent