PTB News

Latest news
एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया, पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त, जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा, पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण? Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?
Translate
[gtranslate]

लायलपुर खालसा कॉलेज के फिजियोथरेपी विभाग द्वारा गेस्ट लेक्चर आयोजित,

Organized guest lecture by Physiotherapist Department of Lyallpur Khalsa College

.

.

.

.

.

.

.

.

.

Organized guest lecture by Physiotherapist Department of Lyallpur Khalsa College

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर के फिजियोथरेपी विभाग द्वारा एक गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया / इस दौरान डॉ. दिलबंस सिंह पंधेर मुख्य मेहमान के रूप में पहुंचे जोकि ऑक्सफोर्ड अस्पताल जालंधर और एस.जी.एल. अस्पताल सुभानपुर में हड्डियों के माहिर होने की वजह से अपनी सेवाएं दे रहे हैं / उनका स्वागत कॉलेज के डीन एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. मनोहर सिंह और डॉ. राजू शर्मा मुखिया फिजियोथरेपी विभाग ने गुलदस्ते देकर किया /

कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने इस लेक्चर संबंधी अपने संदेश में कहा कि आर्थोसकपिक सर्जरी की तकनीक और इसकी समझ होना फिजियोथरेपी के विद्यार्थियों ले लिए बहुत जरूरी है / उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. पंधेर के इस लेक्चर से विद्यार्थियों को ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए /

Organized guest lecture by Physiotherapist Department of Lyallpur Khalsa College

इस मौके पर राजू शर्मा ने कहा कि फिजियोथरेपी विभाग विद्यार्थियों को समय-समय पर लेक्चरों और सेमिनारों के माध्यम से डॉक्टरी क्षेत्र से जुड़े तजुर्बेकार डाक्टरों से मिलवाता रहता है और इसी कार्य को आगे बढ़ते हुए आज डॉ. पंधेर का गेस्ट लेक्चर रखा गया है /

डॉ. पंधेर ने अपने लेक्चर में अर्थडॉस्कोपिक सर्जरी संबंधी जानकरी विद्यार्थियों को दी / उन्होंने कहा कि इस सर्जरी को की-हॉल सर्जरी भी कहा जाता है / इस सर्जरी का उपयोग स्पोर्ट्स-इंजरी जैसे की कन्धों और घुटनों की चोटों में किया जाता है / उन्होंने विभाग के विद्यार्थियों को वीडियो के माध्यम से कन्धों और घुटनों की सर्जरी दिखाई / उन्होंने यह भी कहा कि इस सर्जरी का उपयोग कन्धों और घुटनों की रिपेयर के लिए किया जाता है /

विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. जसवंत कौर संधू ने मुख्य मेहमान, प्रबंधक और विद्यार्थियों का धन्यवाद किया / इस मौके पर विभाग के अध्यापक डॉ. प्रियांक शारदा, डॉ. रिचा, डॉ. बनीत, डॉ. सोनिया रानी और फिजियोथरेपी विभाग के विद्यार्थी मौजूद थे /

 

WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

Organized guest lecture by Physiotherapist Department of Lyallpur Khalsa College